ePaper

उग्र भीड़ के हमले में डॉक्टर दंपती समेत तीन घायल

Updated at : 06 Mar 2026 9:34 PM (IST)
विज्ञापन
उग्र भीड़ के हमले में डॉक्टर दंपती समेत तीन घायल

जिले के सराय ओपी क्षेत्र में गुरुवार की रात ट्रैक्टर और स्कॉर्पियो की हल्की टक्कर के बाद उग्र भीड़ ने डॉक्टर दंपती और उनके परिवार पर हमला बोल दिया. ग्रामीणों ने ईंट-पत्थरों से दो स्कॉर्पियो को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया, जिसमें डॉक्टर दंपती समेत तीन लोग घायल हो गए. करीब आधे घंटे तक हंगामा और पथराव चलता रहा, लेकिन पुलिस मौके पर नहीं पहुंची

विज्ञापन

प्रतिनिधि,सीवान. जिले के सराय ओपी क्षेत्र में गुरुवार की रात ट्रैक्टर और स्कॉर्पियो की हल्की टक्कर के बाद उग्र भीड़ ने डॉक्टर दंपती और उनके परिवार पर हमला बोल दिया. ग्रामीणों ने ईंट-पत्थरों से दो स्कॉर्पियो को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया, जिसमें डॉक्टर दंपती समेत तीन लोग घायल हो गए. करीब आधे घंटे तक हंगामा और पथराव चलता रहा, लेकिन पुलिस मौके पर नहीं पहुंची घटना गुरुवार की रात करीब साढ़े नौ बजे सराय ओपी थाना क्षेत्र के मटुक छपरा गांव के पास बाइपास सड़क पर हुई.घायलों की पहचान मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के श्रीनगर निवासी डॉ. राजेश रंजन (40), उनकी पत्नी श्वेता रंजन और बेटे हर्षित रंजन के रूप में हुई है.सभी का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है.बताया जाता है कि डॉ. राजेश रंजन होली मनाने अपने परिवार के साथ सीवान आए थे. गुरुवार की रात वह अपनी स्कॉर्पियो से पटना लौट रहे थे. रास्ते में मटुक छपरा गांव के पास एक ट्रैक्टर चालक नशे की हालत में गाड़ी को कभी दाएं तो कभी बाएं चला रहा था. इसी दौरान स्कॉर्पियो और ट्रैक्टर के बीच हल्की टक्कर हो गई. टक्कर के बाद ट्रैक्टर चालक भागने लगा, जिस पर डॉक्टर ने उसका पीछा कर ट्रैक्टर रोक लिया और पूछताछ करने की कोशिश की.इसी बीच ट्रैक्टर चालक के गांव के लोग वहां जुट गए और देखते ही देखते मामला हिंसक हो गया. उग्र भीड़ ने डॉक्टर की स्कॉर्पियो पर ईंट-पत्थर बरसाने शुरू कर दिए. सूचना मिलने पर डॉक्टर के परिजन दूसरी स्कॉर्पियो से मौके पर पहुंचे, लेकिन भीड़ ने दोनों गाड़ियों को निशाना बना लिया.पथराव में दोनों वाहनों के शीशे चकनाचूर हो गए और तीनों लोग घायल हो गए.श्वेता रंजन, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी की भतीजी हैं, डॉ. राजेश रंजन पटना में निजी क्लिनिक चलाते हैं.घटना के बाद सराय ओपी पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं. इसी इलाके में उसी शाम एक युवक को दौड़ाकर गोली मारने की घटना भी हुई थी. इस मामले में सराय ओपी प्रभारी सह प्रशिक्षु डीएसपी ऋषभ आनंद ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद डायल 112 और गश्ती दल को मौके पर भेजा गया है. फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है.

विज्ञापन
DEEPAK MISHRA

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

DEEPAK MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन