ePaper

ससुराल जा रही नयी नवेली दुल्हन को रास्ते में होने लगी उल्टी, दूल्हे से मांग निगल लिया सिक्का और फिर...

Updated at : 11 Dec 2019 10:51 PM (IST)
विज्ञापन
ससुराल जा रही नयी नवेली दुल्हन को रास्ते में होने लगी उल्टी, दूल्हे से मांग निगल लिया सिक्का और फिर...

सीवान : बिहार के सीवान में हुसैनगंज थाना क्षेत्र के बघौनी निवासी शिव कुमार साह की नयी नवेली दुल्हन प्रियंका कुमारी की शादी बीती रात संपन्न होने के बाद बुधवार को तड़के ससुराल के लिए रुखसत हुई. दुल्हन विदाई के बाद दूल्हा के साथ दुल्हे की कार में बैठकर जब चलने लगी तो रास्ते में […]

विज्ञापन

सीवान : बिहार के सीवान में हुसैनगंज थाना क्षेत्र के बघौनी निवासी शिव कुमार साह की नयी नवेली दुल्हन प्रियंका कुमारी की शादी बीती रात संपन्न होने के बाद बुधवार को तड़के ससुराल के लिए रुखसत हुई. दुल्हन विदाई के बाद दूल्हा के साथ दुल्हे की कार में बैठकर जब चलने लगी तो रास्ते में उल्टी शुरू हो गई. इसे देख दूल्हा काफी परेशान हो गया. उसने उल्टी बंद करने के लिए भरपूर कोशिश किया. परंतु उल्टी रूकने का नाम ही नहीं ले रहा था. इससे निजात पाने के लिए दुल्हन ने दूल्हे से सिक्का मांगकर निगल लिया. ताकि उल्टी रुक जाये. लेकिन, सिक्का निगलना दुल्हन के लिए खतरा साबित हो गया.

सिक्का दुल्हन के गले में जाकर फंस गया. जिस कारण उसको बेचैनी होने लगी. इस बेचैनी को देखते हुए दुल्हन व दुल्हा शादी के जोड़े में ही हुसैनगंज पीएचसी में बुधवार की सुबह 6 बजे पहुंचे. वहां पर दुल्हन के गले में फंसे सिक्का को डॉ अभिनव ने काफी प्रयास के बाद निकल नहीं पाये. तत्पश्चात दुल्हन को सदर अस्पताल रेफर कर दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन