जंक्शन पर गंदगी देख भड़के अधिकारी, लगायी फटकार
Updated at : 22 Nov 2019 2:07 AM (IST)
विज्ञापन

सीवान : गोरखपुर हेड क्वार्टर के एजीएम के सचिव ने निरीक्षण के लिए गुरुवार को करीब 12 बजे डाउन वैशाली सुपर फास्ट एक्सप्रेस से सीवान पहुंचे. इस दौरान स्टेशन की साफ-सफाई कर दिया गया था. ताकि निरीक्षण करने पहुंचे अधिकारी को कहीं कुव्यवस्था नजर न आये. इधर निरीक्षण करने पहुंचे एजीएम के सचिव मनोज कुमार […]
विज्ञापन
सीवान : गोरखपुर हेड क्वार्टर के एजीएम के सचिव ने निरीक्षण के लिए गुरुवार को करीब 12 बजे डाउन वैशाली सुपर फास्ट एक्सप्रेस से सीवान पहुंचे. इस दौरान स्टेशन की साफ-सफाई कर दिया गया था. ताकि निरीक्षण करने पहुंचे अधिकारी को कहीं कुव्यवस्था नजर न आये.
इधर निरीक्षण करने पहुंचे एजीएम के सचिव मनोज कुमार सिंह ने सभी प्लेटफार्मों, सर्कुलेटिंग एरिया, पे एंड यूज शौचालय, स्टैंड, आरक्षण काउंटर, साधारण टिकट काउंटर, पुरुष व महिला प्रतीक्षालय, कुली विश्रामालय सहित विभिन्न जगहों का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान व्यवस्था को देखकर काफी असंतोष जताया. उन्होंने स्टेशन अधीक्षक के शिकायत बुक को भी देखा है, जिसमें साइकिल व बाइक के स्टैंड को लेकर कई शिकायत हुए थे. जिसमें निर्धारित राशि से अधिक वसूली किये जाने की शिकायत भी शामिल थी.
साथ ही बाइक स्टैंड में बाइक जमा करने आये लोगों से भी इस मामले में पूछताछ कर स्टैंड की व्यवस्था पर जानकारी ली. निरीक्षण के दौरान सचिव श्री सिंह ने सफाई व्यवस्था को ले अधिकारियों को फटकार भी लगायी. उन्होंने स्टेशन के सभी प्लेटफॉर्मों पर यात्रियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट लगवाने का निर्देश दिया.
आरक्षण काउंटर के हॉल में जाकर दिव्यांग काउंटर पर लगे कॉल बेल को दबाया, परंतु कॉल बेल नहीं बजा. अधिकारी के आगमन की सूचना मिलते ही कमोबेश स्टेशन पर अधिकारी के पहुंचने के बाद भी साफ-सफाई की व्यवस्था चलती रही. इस दौरान मनोज त्रिपाठी, विनयआनंद वर्मा, एमएम पांडेय, संजय सिन्हा, संजय, अरविंद कुमार/ डब्लू, गणेश कुमार यादव व परमेश्वर कुमार एसआइ उपस्थित थे.
क्या कहते हैं स्टेशन अधीक्षक
इस संबंध में स्टेशन अधीक्षक एम.एम.पांडे ने बताया कि निरीक्षण हुई है. अन्य संबंधित जानकारी पीआरओ देंगे.
एम एम पांडे, स्टेशन अधीक्षक, सीवान
सीवान प्रभात
िचंताजनक . अपनी ही प्रायोगिक कक्षाओं में संसाधनों से असंतुष्ट दिखे शिक्षक
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




