ग्रामीण इलाकों में बनायी गयी गोवर्धनआकृति
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

दाउदपुर(मांझी) : हिंदू परंपरा व शास्त्रानुसार गोवर्धनपूजा व भैया दूज सुरक्षा और दीर्घायु का पर्व है. जो हर वर्ष कार्तिक मास के एकम और द्वितीय (दूज) तिथि को प्रत्येक गांव व मुहल्ले में मनाया जाता है. बता दे कि गोवर्धनपूजा भगवान श्री कृष्ण के प्रकृति रूप को प्रसन्न करने व भगवान इंद्र, वरुण आदि देवताओं […]
विज्ञापन
दाउदपुर(मांझी) : हिंदू परंपरा व शास्त्रानुसार गोवर्धनपूजा व भैया दूज सुरक्षा और दीर्घायु का पर्व है. जो हर वर्ष कार्तिक मास के एकम और द्वितीय (दूज) तिथि को प्रत्येक गांव व मुहल्ले में मनाया जाता है. बता दे कि गोवर्धनपूजा भगवान श्री कृष्ण के प्रकृति रूप को प्रसन्न करने व भगवान इंद्र, वरुण आदि देवताओं के साथ प्रकृति के गौ रूप का पूजा की जाती है. इस मन्याताओं को लेकर ग्रामीण क्षेत्र के युवतियां व महिलाओं में काफी उत्साह देखने को मिला.
सोमवार को ज्योतिष तिथिनुसार एकम को गोवर्धन बनाती महिलाएं मंगल गीत के साथ शुभारंभ होगा. जानकारी के अनुसार भैया दूज को गोवर्धन आकृति की विधिवत पूजा कर महिलाएं अपनें भाइयों की लंबी आयु, सुरक्षा व उजज्वल भविष्य की कामना करती है. यह एक प्रकृति पूजा के रूप में पशुपालक अपने मवेशियों को स्नान करने के बाद शृंगार करते और उनकी पूजा करते है. खास कर गौ माता की सेवा और विधिवत पूजा भी करते है. कहा जाता है कि भैया दूज, अन्नकूट को शुद्ध शाकाहारी भोजन करने से मनुष्य का आचरण शुद्ध होता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










