ePaper

बंद मकान का ताला तोड़ 13 लाख की चोरी

Updated at : 28 Jan 2026 10:27 PM (IST)
विज्ञापन
बंद मकान का ताला तोड़ 13 लाख की चोरी

. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बाघड़ा खास गांव में बंद मकान का ताला तोड़ कर चोरों ने नकद सहित 13 लाख की संपत्ति की चोरी की है .पीड़ित मकान मालिक लाडली खातून ने बताया कि हमलोग मकान बंद कर इलाज कराने के लिए कोलकाता चले गए थे. इलाज करा कर वापस 27 जनवरी को लौटे तो देखा कि मकान का ताला टूटा हुआ है और अंदर प्रवेश किया तो सारा सामान बिखरा पड़ा था. वहीं सारे रूम और अलमीरा भी टूटी पड़ी थी.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, सीवान. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बाघड़ा खास गांव में बंद मकान का ताला तोड़ कर चोरों ने नकद सहित 13 लाख की संपत्ति की चोरी की है .पीड़ित मकान मालिक लाडली खातून ने बताया कि हमलोग मकान बंद कर इलाज कराने के लिए कोलकाता चले गए थे. इलाज करा कर वापस 27 जनवरी को लौटे तो देखा कि मकान का ताला टूटा हुआ है और अंदर प्रवेश किया तो सारा सामान बिखरा पड़ा था. वहीं सारे रूम और अलमीरा भी टूटी पड़ी थी. अलमीरा में रखें चार लाख 60 हजार रुपये नकद और आठ लाख की ज्वेलरी शामिल है. पीड़ित मकान मालिक ने बताया कि चोरों द्वारा तकरीबन 13 लाख रुपए की संपत्ति की चोरी की गई है. इसकी सूचना पुलिस को दी गई और पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांच में जुटी हुई है. वहीं पीड़ित द्वारा प्राथमिक दर्ज करने के लिए आवेदन दिया गया है. मोबाइल दुकान से हजारों की चोरी दरौंदा. थाना क्षेत्र के कमला चौक पर स्थित एक मोबाइल दुकान से मंगलवारकी रात चोरों ने हजारों रुपये की चोरी की घटना को अंजाम दिया है. इस संबंध में अमन रिपेयरिंग दुकान के मालिक ने बताया कि मंगलवार की संध्या में दुकान बंद कर के घर चला गया. सुबह में स्थानीय दुकानदारों ने सूचना दिया कि मोबाइल दुकान का ताला टूटा है. जानकारी के बाद दुकान पर पहुंचा और देखा तो कई रिपयरिंग करने के लिए रखे मोबाइल नहीं है. दुकान में रखे नकदी पैसा भी नहीं है. पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है.

विज्ञापन
DEEPAK MISHRA

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

DEEPAK MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन