सीवान: जनता दरबार में दो भूमि विवादों का हुआ निपटारा, दो नए मामलों पर सुनवाई शुरू

Author Ranjeet Kumar|Edited by Vikash Jha
Updated:
विज्ञापन
जनता दरबार में सुनवाई करते राजस्व पदाधिकारी निविता त्रिपाठी और पीएसआई छपीत कुमार चौबे

जनता दरबार में सुनवाई करते राजस्व पदाधिकारी निविता त्रिपाठी और पीएसआई छपीत कुमार चौबे

सीवान जिले के भगवानपुर हाट में आयोजित साप्ताहिक जनता दरबार में भूमि विवादों के समाधान पर जोर दिया गया. इस दौरान दो पुराने मामलों का सफलतापूर्वक निपटारा किया गया और दो नए मामलों में नोटिस जारी की गई.

विज्ञापन

Siwan News: सीवान जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड मुख्यालय स्थित अंचलाधिकारी के कक्ष में शनिवार को भूमि विवादों के समाधान के लिए साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया. इस विशेष जनता दरबार में राजस्व पदाधिकारी निविता त्रिपाठी एवं पीएसआई छपीत कुमार चौबे की मौजूदगी में भूमि संबंधी मामलों की विधिवत सुनवाई की गई. अधिकारियों ने दोनों पक्षों के दस्तावेजों की गहनता से जांच करने के बाद अपनी रिपोर्ट तैयार की.

दो पुराने मामलों का निष्पादन

राजस्व पदाधिकारी निविता त्रिपाठी ने बताया कि जनता दरबार में कुल चार मामलों पर कार्रवाई की गई. इनमें वसीर साईं बनाम रितेश पांडेय तथा सुखारी मियां बनाम इमामुद्दीन उर्फ डोमा मियां के बीच चल रहे पुराने भूमि विवादों का दोनों पक्षों की सहमति और साक्ष्यों के आधार पर सुनवाई के बाद अंतिम निष्पादन कर दिया गया. इस फैसले से लंबे समय से चल रहा गतिरोध पूरी तरह समाप्त हो गया.

नए मामलों में जारी नोटिस

इसके अलावा जनता दरबार में भूमि विवाद के दो नए आवेदन भी प्राप्त हुए. इन मामलों में त्वरित संज्ञान लेते हुए संबंधित दूसरे पक्षों को अगली निर्धारित तिथि पर उपस्थित होकर अपना पक्ष रखने के लिए आधिकारिक नोटिस जारी करने का निर्देश दिया गया है. राजस्व पदाधिकारी ने बताया कि जनता दरबार का मुख्य उद्देश्य भूमि विवादों का त्वरित एवं निष्पक्ष समाधान कर स्थानीय स्तर पर लोगों को राहत देना है.

Also Read: सीवान: सिसवन की कई पंचायतों में कचरा प्रबंधन यूनिट बंद, सड़क किनारे फैल रही गंदगी, ग्रामीण नाराज


विज्ञापन
Ranjeet Kumar

लेखक के बारे में

By Ranjeet Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन