सीवान: भारत विकास परिषद का ‘एनीमिया मुक्त भारत अभियान’, 200 से अधिक छात्राओं की हुई जांच

Author Amarnath Sharma|Edited by Vikash Jha
Updated:
विज्ञापन

स्वास्थ्य शिविर में जांच कराती छात्राएं | Prabhat Khabar Network

भारत विकास परिषद ने सीवान में 'एनीमिया मुक्त भारत अभियान' के तहत 200 से अधिक छात्राओं के लिए स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया. इस शिविर में निःशुल्क हीमोग्लोबिन जांच, आयरन की दवाएं, सेनेटरी नैपकिन और स्वास्थ्य परामर्श प्रदान किए गए.

विज्ञापन

Siwan News: भारत विकास परिषद के 64वें स्थापना दिवस के अवसर पर भारत विकास परिषद, देशरत्न शाखा सीवान की ओर से शनिवार को "एनीमिया मुक्त भारत अभियान" के तहत पचरूखी स्थित गांधी स्मारक विद्या मंदिर एवं प्रोजेक्ट आदर्श कन्या उच्च विद्यालय में एनीमिया जांच एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया. इस विशेष शिविर में 200 से अधिक छात्राओं की निःशुल्क हीमोग्लोबिन (एचबी) जांच कर उन्हें आयरन की दवाएं, सेनेटरी नैपकिन, फल तथा स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक परामर्श दिए गए.

आपके शहर में

विज्ञापन

विशेषज्ञ टीम ने की जांच

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पचरूखी और एक्यूरेट डायग्नोस्टिक लैब की विशेषज्ञ मेडिकल टीम ने शिविर में संयुक्त रूप से पहुंच कर सभी छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया. इस दौरान चिकित्सकों ने छात्राओं को कुपोषण से बचने के लिए संतुलित आहार, आयरन युक्त खाद्य पदार्थों के नियमित सेवन, व्यक्तिगत स्वच्छता और मासिक धर्म स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की सलाह दी. चिकित्सकों ने बताया कि किशोरावस्था में खान-पान पर विशेष ध्यान देना आवश्यक है.

बालिकाएं राष्ट्र की आधारशिला हैं

भारत विकास परिषद, देशरत्न शाखा के अध्यक्ष रोहित सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि स्वस्थ और सशक्त बालिकाएं ही राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य की असली आधारशिला हैं. परिषद समाजहित एवं जनस्वास्थ्य से जुड़े ऐसे सेवा कार्यों को ग्रामीण इलाकों में निरंतर आगे बढ़ाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है. संस्कार आयाम के प्रांतीय संयोजक भारत भूषण पाण्डेय ने बताया कि एनीमिया मुक्त भारत अभियान परिषद का एक राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम है, जिसे हर महीने चलाया जाता है.

सहयोगियों के प्रति जताया आभार

देशरत्न शाखा के सचिव श्रवण सिंह ने शिविर के सफल आयोजन में सहयोग देने वाले दोनों विद्यालयों के प्रबंधन, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पचरूखी, एक्यूरेट डायग्नोस्टिक लैब तथा परिषद के सभी कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया. इस अवसर पर मुख्य रूप से इंदल सिंह, डॉ सुधीर सिंह, रुपेश सिंह, नवीन सिंह परमार, डॉ संजय सिंह, सचिन कुमार पर्वत, अजय कुमार सिंह, प्रधानाचार्या रेणुका भारद्वाज, प्रधानाचार्य देवकी नंदन ओझा सहित दोनों विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद थे.

Also Read: सीवान: विश्व जनसंख्या दिवस पर पखवाड़ा शुरू, परिवार नियोजन के साधनों की दी जानकारी


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन