सीवान: आपसी विवाद में तीन लोगों पर जानलेवा हमला, आरोपी हथियार के साथ गिरफ्तार

Author Chandra Prakash|Edited by Vikash Jha
Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सीवान जिले में आपसी विवाद के चलते तीन लोगों पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला किया गया. पुलिस ने मुख्य आरोपी को हथियार सहित गिरफ्तार कर लिया है. घायलों को तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है.

विज्ञापन

Siwan News: सीवान जिले के दरौली थाना क्षेत्र में आपसी विवाद के दौरान धारदार हथियार से तीन लोगों पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान कैलाश कुशवाहा के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, गुरुवार की देर शाम किसी बात को लेकर हुए विवाद के दौरान आरोपी ने अपने ही पटीदारों पर अचानक धारदार हथियार से हमला कर दिया. इस हिंसक घटना में प्रीति कुमारी, सोनू कुशवाहा तथा छोटेलाल भगत गंभीर रूप से घायल हो गए.

विज्ञापन

घायलों को सदर अस्पताल रेफर

इस हमले में प्रीति कुमारी और छोटेलाल भगत की गर्दन पर तथा सोनू कुशवाहा के सिर पर काफी गंभीर चोटें आई हैं. घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से तीनों लहूलुहान घायलों को तत्काल उपचार के लिए स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया. वहां प्राथमिक उपचार करने के बाद चिकित्सकों ने तीनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी.

हथियार के साथ आरोपी गिरफ्तार

पीड़ित पक्ष की शिकायत और लिखित आवेदन के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी कैलाश कुशवाहा को उसके घर से घटना में प्रयुक्त धारदार हथियार के साथ दबोच लिया. थानाध्यक्ष अभिनव कुमार दुबे ने बताया कि आपसी विवाद में धारदार हथियार से हमला करने की घटना सामने आई थी. पीड़ित पक्ष के आवेदन के आधार पर संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

Also Read: दरौली के बेलांव में धारदार हथियार से हमला, तीन लोग गंभीर घायल, सदर अस्पताल रेफर


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन