सीवान: मौनिया बाबा मेले को लेकर फैसला, महाराजगंज-दारौंदा में 11 सितंबर को सभी स्कूल बंद

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मौनिया बाबा झंडा मेला 2026 के कारण महाराजगंज और दरौंदा के सभी सरकारी और निजी स्कूल 11 सितंबर को बंद रहेंगे। प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर यह आदेश जारी किया है।

विज्ञापन

Siwan News : मौनिया बाबा राजकीय महोत्सव एवं महावीरी झंडा मेला 2026 को लेकर प्रशासन ने विधि-व्यवस्था और सुरक्षा के मद्देनजर महाराजगंज और दरौंदा प्रखंड के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों को लेकर महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है. अनुमंडल पदाधिकारी, महाराजगंज अनिता सिन्हा के आदेश के अनुसार 11 सितंबर 2026 को दोनों प्रखंडों के सभी स्कूल पूर्ण रूप से बंद रहेंगे. वहीं 10 सितंबर को विद्यालयों का संचालन मॉर्निंग शिफ्ट में किया जायेगा.

विज्ञापन

11 सितंबर को सभी सरकारी और निजी स्कूल रहेंगे बंद

प्रशासन की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि 11 सितंबर को मौनिया बाबा झंडा मेला आयोजित होना है. मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और लोगों के पहुंचने की संभावना है. ऐसे में विधि-व्यवस्था बनाए रखने और सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी रखने के लिए विद्यालयों को बंद रखने का निर्णय लिया गया है.

10 सितंबर को मॉर्निंग शिफ्ट में होगी पढ़ाई

आदेश के अनुसार 10 सितंबर को महाराजगंज और दरौंदा प्रखंड के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालय मॉर्निंग शिफ्ट में संचालित होंगे. विद्यार्थियों और अभिभावकों को स्कूल के समय में हुए बदलाव की जानकारी प्रशासन की ओर से स्पष्ट रूप से दी गयी है.

मेले में भीड़ को देखते हुए लिया गया निर्णय

मौनिया बाबा राजकीय महोत्सव एवं महावीरी झंडा मेला में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के जुटने की संभावना है. मेले के दौरान यातायात और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के साथ भीड़ को नियंत्रित करना प्रशासन की प्राथमिकता है. इसी को ध्यान में रखते हुए विद्यालय बंद रखने का फैसला लिया गया है.

कई अधिकारियों को भेजी गयी आदेश की प्रति

अनुमंडल प्रशासन ने आदेश की प्रति जिला दंडाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक, सीवान, जिला शिक्षा पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी महाराजगंज, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी और थानाध्यक्ष महाराजगंज एवं दरौंदा को भेजी है. इसके अलावा प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को भी आवश्यक सूचना और अनुपालन के लिए आदेश उपलब्ध कराया गया है.

विद्यार्थियों और अभिभावकों को मिली स्पष्ट जानकारी

प्रशासन के आदेश से महाराजगंज और दरौंदा प्रखंड के विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को स्कूलों के संचालन को लेकर स्थिति स्पष्ट हो गयी है. 10 सितंबर को मॉर्निंग शिफ्ट में कक्षाएं संचालित होंगी, जबकि 11 सितंबर को सभी सरकारी और निजी विद्यालयों में पूर्ण अवकाश रहेगा

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन