''चमकी'' का कहर जारी, एक बच्चे ने दम तोड़ा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Jun 2019 4:55 AM
सीवान : सीवान में चमकी (एक्यूट इंसेफेलाइटिस सिंड्रोम)बीमारी का कहर जारी है. मुगलवार को गोरखपुर के आर्यन हॉस्पीटल में मैरवा के अटवां गांव के हरदेव यादव के 11 वर्षीयु पुत्र विशाल यादव की मौत हो गयी. परिजनों ने बताया कि उसके पुत्र को जब तेज बुखार हुआ तो उन लोगों ने शहर के प्रसिद्ध चिकित्सक […]
सीवान : सीवान में चमकी (एक्यूट इंसेफेलाइटिस सिंड्रोम)बीमारी का कहर जारी है. मुगलवार को गोरखपुर के आर्यन हॉस्पीटल में मैरवा के अटवां गांव के हरदेव यादव के 11 वर्षीयु पुत्र विशाल यादव की मौत हो गयी. परिजनों ने बताया कि उसके पुत्र को जब तेज बुखार हुआ तो उन लोगों ने शहर के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. दिनेश कुमार के यहां भर्ती कराया.
जब बच्चा ठीक नहीं हुआ तो 16 को डॉक्टर ने रेफर कर दिया. जहां उसकी मौत हो गयी. परिजनों ने बताया कि डॉक्टर ने मौत का कारण चमकी बीमारी बताया गया. इधर शहर के प्राय: सभी चाइल्ड स्पेशलिस्ट डॉक्टरों के क्लीनिकों में चमकी बीमारी के संदेहास्पद दर्जनों मरीज भर्ती है. भर्ती मरीजों में चमकी बीमारी के कई लक्षण भी मौजूद हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










