सड़क दुर्घटना में युवक की मौत

Updated at : 09 May 2019 6:05 AM (IST)
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में युवक की मौत

सीवान : गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र के अफराद मोड़ के समीप मंगलवार की देर रात बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया. इस घटना में बाइकचालक की मौके पर ही मौत हो गयी. वहीं पीछे बैठा सवार घायल हो गया. इस घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया. बाइक चालक […]

विज्ञापन

सीवान : गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र के अफराद मोड़ के समीप मंगलवार की देर रात बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया. इस घटना में बाइकचालक की मौके पर ही मौत हो गयी. वहीं पीछे बैठा सवार घायल हो गया. इस घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया.

बाइक चालक अपने दोस्त की बरात में शामिल होकर अपने घर लौट रहा था. घटना के संबंध में बताया जाता है कि गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र के छितौली निवासी राज नारायण सिंह का पुत्र अभिषेक कुमार सिंह अपने दोस्त की बारात में शामिल होने तरवारा आया हुआ था.
बारात में शामिल होने के बाद अभिषेक अपने गांव छितौली बाइक से जा रहा था. उसी दौरान किसी अज्ञात वाहन से उसकी बाइक में जोरदार ठोकर मार दी. घटनास्थल पर ही अभिषेक की मौत हो गयी. वहीं उसके साथ बाइक पर सवार उसका दोस्त साहेब राजा भी बैठा था जो कि घायल हो गया.
उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां उसका इलाज चल रहा है. इधर मृतक के परिजनों ने बताया कि अभिषेक गोपालगंज जिला के सबेया के पास बढ़ैया में वेल्डर का कार्य करता था. वह बढ़ेया से ही अपने दोस्त साहेब राजा के साथ शादी समारोह में तरवारा आया हुआ था और वहां से अपने गांव अपनी मां को रुपये देने के लिए जा रहा था. अभिषेक अपने भाइयों में सबसे छोटा था. घटना के बाद परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन