बेटी समझ कर मां से ही छेड़खानी करने लगा किशोर उम्र का लड़का, फिर...

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Dec 2018 2:55 PM

विज्ञापन

सीवान : जिले के मैरवा थाना क्षेत्र में किशोर उम्र का लड़का एक घर में घुस कर महिला को उसकी बेटी समझ कर छेड़खानी करने लगा. युवक के छेड़खानी किये जाने के दौरान महिला द्वारा शोर मचाने पर वह मौके से भागने लगा. हालांकि, महिला के परिजनों ने आरोपित युवक को पकड़ कर पुलिस के […]

विज्ञापन

सीवान : जिले के मैरवा थाना क्षेत्र में किशोर उम्र का लड़का एक घर में घुस कर महिला को उसकी बेटी समझ कर छेड़खानी करने लगा. युवक के छेड़खानी किये जाने के दौरान महिला द्वारा शोर मचाने पर वह मौके से भागने लगा. हालांकि, महिला के परिजनों ने आरोपित युवक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया.

जानकारी के मुताबिक, जिले के मैरवा थाना क्षेत्र के सकरा टोला के दाल मिल के पास स्थित एक मकान घुस कर एक किशोर उम्र का लड़का महिला को उसकी बेटी समझ कर छेड़खानी करने लगा. हालांकि, महिला के शोर मचाने के कारण वह मौके से भागने लगा, जिसे महिला के परिवारवालों में पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया. बताया जाता है कि पकड़ा गया युवक आर्म्स एक्ट के मामले में पहले भी जेल जा चुका है. घटना के संबंध में पीड़िता सुमित्रा देवी ने बताया कि बभनौली निवासी हिमांशु कुमार घर में घुस गया. सोने के दौरान वह मुझे मेरी बेटी समझ कर छेड़खानी करने लगा. छेड़खानी का मैंने विरोध करने पर वह मारपीट करने लगा. इसके बाद शोर मचाने वह भागने लगा. इसके बाद परिवार के सदस्यों ने उसे पकड़ लिया. इसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया गया. थानाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह निराला ने बताया कि गिरफ्तार युवक छेड़खानी मामले और मारपीट में गिरफ्तार किया गया है. वह आर्म्स एक्ट मामले में पहले भी जेल जा चुका है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन