12 हजार कर्मियों पर मतदान की जिम्मेदारी

Published by : DEEPAK MISHRA Updated At : 03 Nov 2025 9:47 PM

विज्ञापन

विधान सभा चुनाव सफलता पूर्वक सम्पन्न कराने के लिए प्रशासनिक तैयारी पूर्ण कर ली गयी है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक इस बार मतदान प्रक्रिया में 12 हजार कर्मियों की तैनाती बूथों पर होगी. जो आगामी 6 नवम्बर की मतदान केंद्रों पर वोटिंग प्रक्रिया में लगेंगे.

विज्ञापन

सीवान. विधान सभा चुनाव सफलता पूर्वक सम्पन्न कराने के लिए प्रशासनिक तैयारी पूर्ण कर ली गयी है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक इस बार मतदान प्रक्रिया में 12 हजार कर्मियों की तैनाती बूथों पर होगी. जो आगामी 6 नवम्बर की मतदान केंद्रों पर वोटिंग प्रक्रिया में लगेंगे. वही छह हजार कर्मी प्रशासनिक कार्यों को करेंगे. इनको जिला में बनाये जा रहे दो हजार 908 मतदान केंद्रों पर पीठासीन पदाधिकारी, मतदान कर्मी के साथ ही माइक्रो ऑब्जर्वर, सेक्टर मजिस्ट्रेट आदि के रूप में तैनात किए जाएंगे. वहीं तीन हजार ऑफिसरों की तैनाती भी होगी. जानकारी के मुताबिक डीएम के स्तर पर आवश्यकता के अनुरूप कार्मिकों की सूची तैयार कर ली गयी है. इनका प्रशिक्षण भी सम्पन्न हो गया है. प्रशिक्षित कार्मिकों को हर मतदान केंद्र पर एक पीठासीन पदाधिकारी के अतिरिक्त तीन पोलिंग अफसर के रूप में तैनात किया जाएगा. इसके अतिरिक्त उनको माइक्रो ऑब्जर्वर, सेक्टर मजिस्ट्रेट आदि की भी जिम्मेदारी मिलेगी. बड़ी संख्या में कार्मिकों को रिजर्व में भी रखा गया है. कंप्यूटर में डाटा बेस तैयार कर रैंडमाइजेशन के आधार पर उनकी तैनाती की जाएगी. केंद्रीय बल और बिहार पुलिस की तैनाती इसके अतिरिक्त होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPAK MISHRA

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन