हत्यारोपित को पुलिस ने भेजा मंडल कारा
Updated at : 03 Aug 2018 4:03 AM (IST)
विज्ञापन

24 घंटे तक रिमांड ले पुलिस ने की पूछताछ हुसैनगंज : बीते पांच मार्च को गायघाट निवासी सुरेश यादव हत्याकांड में मंडल कारा में बंद हत्यारोपित को रिमांड पर ले पुलिस ने 24 घंटे तक पूछताछ किया. इसके बाद उसे पुन: मंडल कारा भेज दिया. मालूम हो कि हत्यारोपित आंदर थाना क्षेत्र के पचबरवा निवासी […]
विज्ञापन
24 घंटे तक रिमांड ले पुलिस ने की पूछताछ
हुसैनगंज : बीते पांच मार्च को गायघाट निवासी सुरेश यादव हत्याकांड में मंडल कारा में बंद हत्यारोपित को रिमांड पर ले पुलिस ने 24 घंटे तक पूछताछ किया. इसके बाद उसे पुन: मंडल कारा भेज दिया. मालूम हो कि हत्यारोपित आंदर थाना क्षेत्र के पचबरवा निवासी तैयब मियां ने पांच जुलाई को पुलिसिया दबिश के चलते आत्मसमर्पण कर दिया था. मालूम हो कि पांच मार्च को पैसे के लेने देन में गाय घाट निवासी सुरेश यादव की बाइक से आते समय अपराधियों ने हुसैनगंज के कुतुबछपरा गांव के समीप गोलीमार कर हत्या कर दी गयी थी.
मृतक के भाई अवधेश यादव ने अपने भगिना क्रांति यादव, मुकेश, नागेंद्र, ओसीहर व तैयब मियां को नामजद अभियुक्त बनाया था. तत्कालीन थानाध्यक्ष ने दो आरोपितों को पकड़ कर जेल भेज दिया. वहीं तीन आरोपित बारी-बारी पुलिस की दबिश देख कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया. समर्पण करने वाले तैयब मियां से पुलिस ने पूछताछ किया. थानाध्यक्ष अरुण कुमार ने बताया कि हत्या के मामले में कई अहम जानकारियां मिली है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




