सीएसपी संचालक से लूट मामले में सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही पुलिस

Updated at : 03 Aug 2018 4:02 AM (IST)
विज्ञापन
सीएसपी संचालक से लूट मामले में सीसीटीवी कैमरे  खंगाल रही पुलिस

महाराजगंज : बुधवार के दिन अनुमंडल के दरौंदा थाना क्षेत्र के करसौत गांव के समीप स्टेट हाइवे 85 पर सीएसपी संचालक से संध्या में तीन लाख रुपये लूट की घटना घटी थी. जिसकी प्राथमिकी के लिए दरौंदा थाना में दी गयी है. पुलिस पूरे मामले की खंगालने में लग चुकी है. महाराजगंज के एएसपी संजय […]

विज्ञापन

महाराजगंज : बुधवार के दिन अनुमंडल के दरौंदा थाना क्षेत्र के करसौत गांव के समीप स्टेट हाइवे 85 पर सीएसपी संचालक से संध्या में तीन लाख रुपये लूट की घटना घटी थी. जिसकी प्राथमिकी के लिए दरौंदा थाना में दी गयी है. पुलिस पूरे मामले की खंगालने में लग चुकी है. महाराजगंज के एएसपी संजय कुमार ने कहा कि पुलिस घटनास्थल से लोगों से बयान व रुपये लूट की घटना का चौतरफा मुआयना कर रही है.

सीएसपी संचालक लुटेरों द्वारा बाइक से स्कूटी में धक्का मार कर गाड़ी को गड्ढे में धकेलने की बात कह रही है, लेकिन संचालक के शरीर व गाड़ी में किसी प्रकार का खरोंच नहीं आया. इस बिंदु पर भी पुलिस अपने स्तर से जांच कर रही है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से लूटकांड की गुत्थी सुलझाने में जुटी हुई है.

सभी बिंदुओं के जांच के बाद ही कुछ कहना पुलिस मुनासिब समझ रही है. जांच में लूट की बात सही हुई तो हर हालत में अपराधी पुलिस की गिरफ्त में होंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन