ePaper

108 पेटी देसी शराब बरामद, चालक और तस्कर फरार

Updated at : 07 Nov 2025 9:33 PM (IST)
विज्ञापन
108 पेटी देसी शराब बरामद, चालक और तस्कर फरार

मैरवा पुलिस ने मैदानिया गांव के समीप से गस्ती के दौरान एक स्कॉर्पियो से शुक्रवार की अहले सुबह भारी मात्रा में देसी शराब बरामद किया है. लेकिन पुलिस को चकमा देकर चालक और तस्कर फरार हो गये. पुलिस ने शराब से लदी स्कार्पियो को थाने लाकर जांच किया तो उसमें से यूपी निर्मित 108 पेटी शराब मिला.

विज्ञापन

प्रतिनिधि,मैरवा. मैरवा पुलिस ने मैदानिया गांव के समीप से गस्ती के दौरान एक स्कॉर्पियो से शुक्रवार की अहले सुबह भारी मात्रा में देसी शराब बरामद किया है. लेकिन पुलिस को चकमा देकर चालक और तस्कर फरार हो गये. पुलिस ने शराब से लदी स्कार्पियो को थाने लाकर जांच किया तो उसमें से यूपी निर्मित 108 पेटी शराब मिला. है. बरामद शराब की बाजार वैल्यू लगभग पांच लाख रुपये आंकी गयी है. थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया कि नियमित गश्ती के दौरान एक संदिग्ध स्कॉर्पियो पर पुलिस की नजर पड़ी. पुलिस के पहुंचने के दौरान चालक और तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया. फरार चालक की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.स्थानीय लोगों के अनुसार, चुनाव के बाद अवैध शराब की तस्करी तेज हो गई है.जिसे रोकने के लिए पुलिस ने निगरानी बढ़ा दी है. सीवान जंक्शन पर शराब तस्कर गिरफ्तार प्रतिनिधि,सीवान.आरपीएफ पोस्ट सीवान की टास्क टीम ने शुक्रवार को एक शराब तस्कर को अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया.यह कार्रवाई वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त वाराणसी, सहायक सुरक्षा आयुक्त छपरा एवं प्रभारी निरीक्षक सीवान सुभाष चंद्र यादव के निर्देश पर की गई.गिरफ्तार तस्कर की पहचान चन्द्र भूषण यादव के रूप में हुई है जो यूपी के देवरिया जिले के भाटपाररानी थाना क्षेत्र के बहियारी निवासी है. जानकारी के अनुसार, गाड़ी संख्या 15028 गोरखपुर–सम्बलपुर मौर्या एक्सप्रेस के सीवान जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या-1 पर आगमन के दौरान टास्क टीम ने संदिग्ध गतिविधि देखते हुए एक व्यक्ति की तलाशी ली. तलाशी के दौरान उसके हाथ में रखी प्लास्टिक की बोरी से कुल 58 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुई, जिसमें बरामद शराब की कुल मात्रा 10.440 लीटर और अनुमानित कीमत लगभग12,528 रुपए बताई गई. आरपीएफ ने जब्त शराब को उत्पाद विभाग, सदर सीवान को अग्रिम कार्रवाई हेतु सुपुर्द कर दिया. इस अभियान में सउनि शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय,विजय यादव एवं लक्ष्मण यादव की सराहनीय भूमिका रही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPAK MISHRA

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

DEEPAK MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन