सीवान : पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़

सीवान : बिहार के सीवान में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ की खबर आ रही है. प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार की रात में ये मुठभेड़ हुई जिसके बाद पुलिस अपराधियों को पकड़ने ले लिए इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रही है. रात में अंधेरा होने के कारण पुलिस को सर्च ऑपरेशन में खासी […]
सीवान : बिहार के सीवान में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ की खबर आ रही है. प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार की रात में ये मुठभेड़ हुई जिसके बाद पुलिस अपराधियों को पकड़ने ले लिए इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रही है.
रात में अंधेरा होने के कारण पुलिस को सर्च ऑपरेशन में खासी दिक्कत आयी. सूत्रों की मानें तो राजद नेता मिन्हाज खान हत्या के मुख्य आरोपी राजा खान और पुलिस के बीच यह मुठभेड़ हुई.
घटना बसन्तपुर के बासव चवर की बतायी जा रही है. मुठभेड़ के बाद पुलिस ने इलाके को चारो ओर से घेरा लिया है. कई थाने की पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है और अपराधियों की तलाश कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




