पुजारियों के दो गुटों में खूनी संघर्ष, छह घायल

Published by :DEEPAK MISHRA
Published at :19 Apr 2026 10:09 PM (IST)
विज्ञापन
पुजारियों के दो गुटों में खूनी संघर्ष, छह घायल

हरिराम ब्रह्म मंदिर परिसर में रविवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई.जब पूजा कराने को लेकर पुजारियों के दो गुट आपस में भिड़ गए. दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई. जिसमें कुल छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. इधर स्थानीय लोगो की मदद से घायलों को रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया.जहां दोनो गुट एक बार फिर जमकर मारपीट कर दिए.

विज्ञापन

मैरवा: हरिराम ब्रह्म मंदिर परिसर में रविवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई.जब पूजा कराने को लेकर पुजारियों के दो गुट आपस में भिड़ गए. दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई. जिसमें कुल छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. इधर स्थानीय लोगो की मदद से घायलों को रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया.जहां दोनो गुट एक बार फिर जमकर मारपीट कर दिए. जिससे अस्पताल में अफरा तफरी मच गया. अस्पताल परिसर रण क्षेत्र में तब्दील हो गया. घायलों की पहचान मैरवा के हरनाथपुर गांव के रवि प्रकाश पांडेय, शिवशरण पांडेय, विजय पांडेय तथा मीरगंज थाना क्षेत्र के कुसौधी गांव के आदित्य पांडेय, बिपु पांडेय और शनि पांडेय है. इ धर पुलिस को सूचना मिलते ही दोनो पक्षों से छह लोगो को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. वही 112 पुलिस टीम मंदिर परिसर में दो घंटे तक कैंप की हुई थी. घायल रवि प्रकाश पांडेय ने बताया कि एक यजमान उपनयन संस्कार कराने के लिए मेरे पास आए थे. अभी पूजा की तैयारी चल ही रही थी कि दूसरे पक्ष के बिपु पांडेय, सनी पांडेय और आदित्य पांडेय ने हस्तक्षेप करते हुए यजमान को अपना बताया.इसी बीच दोनो पक्षों में बकझक के बाद खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया. इस संबंध में थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि दोनो पक्षों से हिरासत में लेकर पूछताछ किया जा रहा है.

विज्ञापन
DEEPAK MISHRA

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

DEEPAK MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन