पर्यवेक्षकों को किया जा रहा है प्रशिक्षित

Published by :DEEPAK MISHRA
Published at :19 Apr 2026 10:15 PM (IST)
विज्ञापन
पर्यवेक्षकों को किया जा रहा है प्रशिक्षित

नगर पंचायत हसनपुरा व प्रखंड क्षेत्र में जनगणना कार्य को सुव्यवस्थित ढंग से पूरा करने के लिए प्रगणकों और पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षित किया जा रहा है. मलाहीडीह स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय अरंडा में तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत इओ मुकेश कुमार राज के नेतृत्व में की गई. इस प्रशिक्षण में पहले बैच के 38 प्रतिभागी जो शिक्षक होने के साथ-साथ प्रगणक और पर्यवेक्षक की भूमिका निभा रहे है.जिन्हें विस्तृत जानकारी दी जा रही है.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, हसनपुरा . नगर पंचायत हसनपुरा व प्रखंड क्षेत्र में जनगणना कार्य को सुव्यवस्थित ढंग से पूरा करने के लिए प्रगणकों और पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षित किया जा रहा है. मलाहीडीह स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय अरंडा में तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत इओ मुकेश कुमार राज के नेतृत्व में की गई. इस प्रशिक्षण में पहले बैच के 38 प्रतिभागी जो शिक्षक होने के साथ-साथ प्रगणक और पर्यवेक्षक की भूमिका निभा रहे है.जिन्हें विस्तृत जानकारी दी जा रही है. प्रशिक्षक विजय कुमार, अब्दुर्रहमान अंसारी और राहुल कुमार द्वारा उन्हें जनगणना से जुड़े सभी पहलुओं पर मार्गदर्शन दिया जा रहा है.दूसरे चरण का प्रशिक्षण 22 अप्रैल से शुरू होगा, जिसमें नए प्रतिभागियों को शामिल किया जाएगा. वहीं प्रखंड स्तर पर सहुली पब्लिक हाई स्कूल सह इंटर कॉलेज में भी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, जहां प्रखंड विकास पदाधिकारी आनंद प्रकाश सिंह के नेतृत्व में दो बैचों में 50-50 प्रगणकों को प्रशिक्षित किया जा रहा है. इस दौरान धर्मेंद्र कुमार यादव, चंद्रशेखर राम, गूलेमान हुसैन और कमलेश कुमार राम जैसे प्रशिक्षक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. प्रशिक्षण में जनगणना का उद्देश्य, इसकी आवश्यकता, भवन सूची करण, परिवार विवरण, एचएलओ ऐप का उपयोग, नक्शा निर्माण और मकान नंबरिंग जैसे विषयों पर विशेष जोर दिया जा रहा है.

विज्ञापन
DEEPAK MISHRA

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

DEEPAK MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन