37 मतदान केंद्रों पर आज आठ पैक्स के लिए पड़ेंगे वोट

Published by :DEEPAK MISHRA
Published at :19 Apr 2026 10:10 PM (IST)
विज्ञापन
37 मतदान केंद्रों पर आज आठ पैक्स के लिए पड़ेंगे वोट

जिले में पैक्स चुनाव को लेकर सोमवार मतदान कराया जाएगा. इसे लेकर प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं और मतदान शांतिपूर्ण व निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए पुख्ता व्यवस्था की गई है.जिले के कुल आठ पैक्स में मतदान होगा, जबकि हसनपुरा प्रखंड के रजनपुरा और शेखपुरा पैक्स में अध्यक्ष पद पर निर्विरोध जीत लगभग तय मानी जा रही है.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, सीवान. जिले में पैक्स चुनाव को लेकर सोमवार मतदान कराया जाएगा. इसे लेकर प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं और मतदान शांतिपूर्ण व निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए पुख्ता व्यवस्था की गई है. जिले के कुल आठ पैक्स में मतदान होगा, जबकि हसनपुरा प्रखंड के रजनपुरा और शेखपुरा पैक्स में अध्यक्ष पद पर निर्विरोध जीत लगभग तय मानी जा रही है. वहीं पचरूखी की ज्ञान जीविका महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड में भी चुनाव निर्विरोध होने की संभावना जताई जा रही है. महाराजगंज प्रखंड प्राथमिक सब्जी उत्पादक सहकारी समिति लिमिटेड, हसनपुरा प्रखंड प्राथमिक सब्जी उत्पादक सहकारी समिति लिमिटेड, दरौंदा व्यापार मंडल, पकड़ी, विसवार, रामगढ़ा, चकरी, राजापुर, लकड़ी, पश्चिमी हरिहांस तथा चांप पैक्स में मतदान कराया जाएगा. प्रत्येक पैक्स में एक अध्यक्ष और 11 कार्यकारिणी सदस्यों का चुनाव होना है. चुनाव को सफल बनाने के लिए जिले में कुल 37 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां 22,058 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. मतदान के बाद सोमवार को ही देर शाम मतगणना कर परिणाम घोषित किया जाएगा. जिला सहकारिता पदाधिकारी सौरभ कुमार ने बताया कि चुनाव को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से कराने के लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए गए हैं. सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं और मतदान कर्मियों को जरूरी निर्देश दिए गए हैं. उन्होंने मतदाताओं से अपील की है कि वे निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें.

विज्ञापन
DEEPAK MISHRA

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

DEEPAK MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन