नदी में नहाने के क्रम में डूबने से युवक की मौत
Published by : VINAY PANDEY Updated At : 26 Oct 2025 6:54 PM
प्रखंड क्षेत्र के बागमती नदी के ढेंग घाट पर छठ घाट निर्माण के के बाद स्नान के क्रम में एक 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई.
सुप्पी. प्रखंड क्षेत्र के बागमती नदी के ढेंग घाट पर छठ घाट निर्माण के के बाद स्नान के क्रम में एक 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई. जानकारी के अनुसार स्नान के दौरान गहरा पानी में जाने के कारण उसकी मौत हो गई. मृतक की पहचान मनियारी पंचायत अंतर्गत ढेंग वार्ड नंबर एक निवासी नाथू सहनी के 20 वर्षीय संजीत कुमार के रूप में की गई है. घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष संजीत कुमार व सीओ किशुनदेव राय घटनास्थल पर पहुंचे. एसडीआरएफ टीम के द्वारा शव की तलाश की जा रही है. समाचार संप्रेषण तक मृतक के शव बरामद नहीं हो सका था. यहां बता दे कि इससे एक दिन पूर्व शनिवार को अख्ता घाट में 3 युवकों के डूबने से मौत हो गई थी. जिसमें कल दो शवों को बरामद किया गया था. रविवार दूसरे दिन भी लापता धनंजय उपाध्याय का तलाश किया गया. पर समाचार संप्रेषण तक शव बरामद नहीं हो सकी थी. समाजसेवी किशोरी कापर, रविराज कुमार, मनीष कुमार, अशोक कुमार व नवीन कुमार समेत दर्जनों लोगों ने बागमती नदी के घाटों को चिन्हित व बैरिकेटिंग नही करने का आरोप लगाया. कहा कि, पिछले दो दिनों में घाट बनाने के दौरान डूबने से दो की मौत और दो लोग लापता हो गए है. दो लोगों को डूबने के बाद जिंदा बचा लिया गया है.लोगों का कहना है कि अगर छठ पर्व से पहले सुरक्षा व्यवस्था किया गया रहता तो घटना होने से रोका जा सकता था.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










