Sitamarhi: मेहसौल में कट्टा व गोली के साथ युवक गिरफ्तार
Published by : RANJEET THAKUR Updated At : 22 Oct 2025 7:03 PM
मेहसौल थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार देर रात बसबरिया चौक पर छापेमारी कर आर्म्स के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर लिया.
सीतामढ़ी. मेहसौल थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार देर रात बसबरिया चौक पर छापेमारी कर आर्म्स के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार युवक की पहचान बसबरिया वार्ड नंबर 25 निवासी स्व लालबाबू राय के पुत्र राजू कुमार के रुप में की गयी है. कार्रवाई टीम का नेतृत्व कर रहे थानाध्यक्ष मो असदुल्लाह ने बुधवार को बताया कि गिरफ्तार युवक के पास से एक देसी कट्टा व जिंदा गोली बरामद किया गया है. बताया कि सूचना मिली थी कि एक युवक आर्म्स के साथ बसबरिया चौक के आसपास किसी आपराधिक घटना के उद्देश्य से घूम रहा है. तत्काल पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस की गाड़ी देखकर उक्त युवक अचानक भागने लगा. जिसे पुलिस के जवानों ने खदेड़कर पकड़ लिया. तलाशी लेने पर आर्म्स बरामद किया गया. जांच में पता चला कि उसके विरुद्ध रेल थाना सीतामढ़ी में दो, नगर थाना में एक, रीगा थाना में एक तथा मुजफ्फरपुर रेल थाना में शराब तस्करी व चोरी का दो मामला दर्ज है. इस संदर्भ में आर्म्स एक्ट समेत सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










