पूर्व के विवाद में महिला को मारी गोली, दो हिरासत में

एक महिला को गोली मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया.
बैरगनिया. थाना क्षेत्र के चकवा झांखर खां टोला में शुक्रवार की रात एक महिला को गोली मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया. पूर्व के विवाद को लेकर गोली मारने की बात कही जा रही है. जिसमें गोली से बुरी तरह जख्मी का इलाज एसकेएमसीएच, मुजफ्फरपुर में चल रहा है. थानाध्यक्ष कुंदन कुमार ने बताया कि घटना नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म से जुड़ी हुई है. जिसमें दुष्कर्म की घटना का समझौता नहीं करने के कारण ही महिला को शुक्रवार की देर रात करीब दो बजे गोली मारी गयी. घटना के बाद जख्मी महिला को इलाज के लिए सीएचसी लाया गया, जहां से सदर अस्पताल रेफर कर दिया. वहां से शनिवार की सुबह एसकेएमसीएच रेफर कर दिया गया, जहां महिला का इलाज चल रहा है. थानाध्यक्ष ने बताया कि दो आरोपित को हिरासत में ले लिया गया है. हालांकि पीड़ित पक्ष की ओर से अभी आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है. दुष्कर्म की घटना आठ फरवरी की है. इस मामले में अदालत के आदेश पर 27 अप्रैल को कांड दर्ज किया गया. जिसमें थाना क्षेत्र के चकवा लोहारी टोला के परवेज खान, झांखर खां टोला के सगीर शाह सहित कई महिला को आरोपित किया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




