महिला लापता, हत्या का लगाया आरोप
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 01 Aug 2024 10:01 PM
गाढ़ा थाना क्षेत्र के गाढ़ा गांव से एक महिला के लापता होने की सूचना है .घटना बुधवार के रात्रि की है.
रून्नीसैदपुर गाढ़ा थाना क्षेत्र के गाढ़ा गांव से एक महिला के लापता होने की सूचना है .घटना बुधवार के रात्रि की है. जानकारी के अनुसार लापता विवाहिता आरती झा के पिता व गाढ़ा गांव निवासी बचनेश्वर झा ने सीतामढ़ी एसपी को ऑनलाइन आवेदन देकर अपने पुत्री की हत्या की बात कही है. आवेदन में उन्होंने गाढ़ा गांव निवासी फणीन्द्र झा के पुत्र शशिकपूर झा, संजीत झा, आमोद झा, मेघा झा, मोहन झा समेत करीब आधा दर्जन लोगों को आरोपित किया है. कहा है कि आरोपितों ने विगत 31 जुलाई की देर शाम उनकी पुत्री को मारपीट कर जख्मी कर दिया और उसके बाद उसे सीतामढ़ी एक निजी चिकित्सक के क्लिनिक में ले गये जहां चिकित्सक द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया. आरोपितों ने साक्ष्य मिटाने की नीयत से पुत्री के शव को लापता कर दिया है. बताया गया है कि विवाहिता के पिता सपरिवार चण्डीगढ़ रहते हैं. वहीं से उन्होंने ऑनलाइन आवेदन भेजा है. वहीं गाढ़ा थानाध्यक्ष राॅकी कुमार ने बताया कि जब तक शव बरामद नहीं होता इस सम्बन्ध में कुछ भी नहीं कहा जा सकता है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










