दहेज को लेकर महिला को किया प्रताड़ित, हत्या का प्रयास
Published by : VINAY PANDEY Updated At : 03 Sep 2025 7:02 PM
रून्नीसैदपुर उत्तरी पंचायत के वार्ड संख्या 10 निवासी लक्ष्मी मेहता की पुत्री मनीष देवी ने स्थानीय थाना में आवेदन देकर एक प्राथमिकी दर्ज करायी है.
रून्नीसैदपुर. रून्नीसैदपुर उत्तरी पंचायत के वार्ड संख्या 10 निवासी लक्ष्मी मेहता की पुत्री मनीष देवी ने स्थानीय थाना में आवेदन देकर एक प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज प्राथमिकी में दहेज के लिये प्रताड़ित करने एवं हत्या का प्रयास करने का आरोप लगाते हुये पति विजय मेहता व सास मीना देवी को आरोपित किया है. दर्ज प्राथमिकी में बताया है कि 10 जुलाई 2012 को उसकी शादी विजय मेहता के साथ हुई थी. शादी के बाद से ही उनके पति और उनकी सास दहेज में नई मोटरसाइकिल, सोने की चेन व पांच लाख रूपया नगद की मांग करते हैं. पीड़िता मनीषा देवी के द्वारा असमर्थता जताने पर उन्हें प्रताड़ित किया जाता है, आरोप लगाया है कि उनके पति व उनकी सास ने कई बार उन्हें जान से मारने की कोशिश भी की. बताया है कि उनके दो पुत्र साहिल (12 वर्ष) और शिव (7 वर्ष)एवं एक पुत्री गौरी (10 वर्ष) है. मनीषा देवी का आरोप है कि सांवले रंग के होने के कारण उनके पति उन्हें और उनके बच्चे को छोड़कर दूसरी शादी कर ली है. तीन जून 2025 की रात्रि करीब 8:00 बजे जब वह अपने ससुराल में थी तो उनके पति और उनकी सास ने घर में ही गला घोंटकर उनकी हत्या का सफल प्रयास किया था. मामले को सामाजिक रूप से सुलझाने की की बार कोशिश भी की गयी, किंतु उन लोगों के द्वारा उत्पीड़न और क्रूरता जारी रहा. पीड़िता ने कहा है कि अपनी जान माल की सुरक्षा के लिये वे अपने बच्चों के साथ अपने मायके चली आयी और वहां अपने पिता के पास रहती है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










