sitamarhi : बाइक की ठोकर से महिला की मौत

Edited by VINAY PANDEY
Updated:
विज्ञापन

सोमवार की अहले सुबह थाना क्षेत्र के मुरादपुर फोरलेन के समीप तेज गति से आ रही एक बाइक ने एक महिला को ठोकर मार दी.

विज्ञापन

सीतामढ़ी. सोमवार की अहले सुबह थाना क्षेत्र के मुरादपुर फोरलेन के समीप तेज गति से आ रही एक बाइक ने एक महिला को ठोकर मार दी. जिससे स्थानीय लोगों के द्वारा सदर अस्पताल लाया गया. जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया. सूचना पर डुमरा थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. जहां पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजन के हवाले कर दिया गया. जानकारी के अनुसार, सोमवार की सुबह महिला अपने घर से टहलने के लिए निकली थी. जहां मुजफ्फरपुर की तरफ से तेज रफ्तार में आ रही एक बाइक ने महिला को ठोकर मार कर कर फरार हो गया. इस दौरान बाइक चालक का नंबर प्लेट घटना स्थल पर ही गिर गया. नंबर प्लेट के आधार पर पुलिस बाइक पर कार्रवाई कर रही है. मृत महिला की पहचान थाना क्षेत्र के मुरादपुर गांव निवासी राम प्रसाद सिंह के 60 वर्षीय पत्नी का रसिया देवी के रूप में की गई है. घटना को लेकर परिवार में कोहराम मचा हुआ है. थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार ने बताया है कि परिजन से आवेदन मिलने के बाद बाइक चालक पर विधि संवत कार्रवाई की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VINAY PANDEY

लेखक के बारे में

By VINAY PANDEY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन