195 बोतल देसी शराब के साथ महिला गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
195 बोतल देसी शराब के साथ महिला गिरफ्तार

संध्या गश्ती पर निकली स्थानीय पुलिस ने गुरुवार को नगर के मुख्य चौक स्थित आंबेडकर टावर के समीप से नेपाल से तस्करी कर लायी जा रही 300 एमएल का 195 बोतल देसी शराब के साथ एक महिला तस्कर को गिरफ्तार कर लिया.

विज्ञापन

सुरसंड. संध्या गश्ती पर निकली स्थानीय पुलिस ने गुरुवार को नगर के मुख्य चौक स्थित आंबेडकर टावर के समीप से नेपाल से तस्करी कर लायी जा रही 300 एमएल का 195 बोतल देसी शराब के साथ एक महिला तस्कर को गिरफ्तार कर लिया. उसकी पहचान नगर पंचायत वार्ड संख्या 11 निवासी स्व दुलारचंद मुखिया की पत्नी मनीषा देवी के रूप में हुई है. थानाध्यक्ष धनंजय कुमार पांडेय ने बताया कि सअनि मदन कुमार के नेतृत्व में बरामद शराब को जब्त कर गिरफ्तार महिला तस्कर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करते हुए उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. छत्तीसगढ़ पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपित युवक

पुपरी. इंस्टाग्राम पर नाबालिग लड़की को अश्लील मैसेज देने के मामले में छत्तीसगढ़ की पुलिस पुपरी के सिंगियाही रोड पहुंचकर आरोपी कृष कुमार को गिरफ्तार कर लिया. इस संबंध में छत्तीसगढ़ के सकरारा थाना के जमादार हेमंत पारले पुलिस बल के साथ गिरफ्तार आरोपी का मेडिकल जांच कराने के बाद उसे अपने साथ ले गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Vinay Pandey

लेखक के बारे में

By Vinay Pandey

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन