नानपुर में छह वर्ष पूर्व हुई लूट कांड में वांछित बदमाश गिरफ्तार
Published by : VINAY PANDEY Updated At : 25 Oct 2025 6:58 PM
नानपुर थाना पुलिस की विशेष टीम व एसटीएफ टीम ने शुक्रवार की रात मेदनीपुर गांव में छापेमारी कर छह वर्ष पूर्व हुई लूट कांड में वांछित बदमाश को गिरफ्तार कर लिया.
सीतामढ़ी. नानपुर थाना पुलिस की विशेष टीम व एसटीएफ टीम ने शुक्रवार की रात मेदनीपुर गांव में छापेमारी कर छह वर्ष पूर्व हुई लूट कांड में वांछित बदमाश को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार नीरज कुमार चौधरी, मुजफ्फरपुर जिले के कटरा(जजुआर) थाना क्षेत्र के अन्यायपुर गांव का रहनेवाला है. पुलिस अधीक्षक कार्यालय ने शनिवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि गिरफ्तार बदमाश के पास से एक मोबाइल फोन तथा 2200 रुपया नगद बरामद किया गया है. बताया गया है कि 11 अगस्त 2019 को नानपुर थाना क्षेत्र के मौराहा पुल के पास चार अज्ञात अपराधकर्मियों द्वारा हथियार का भय दिखाकर मो इरफान कुरैशी से तीन लाख रुपये एवं दो मोबाइल लूट लिया था. इस संबंध में पीड़ित के आवेदन पर नानपुर थाने में प्राथमिकी कांड संख्या 285/19 दर्ज है. गिरफ्तार अपराधकर्मी के विरुद्ध मुजफ्फरपुर जिले के कटरा थाने में भी आपराधिक मामला दर्ज है. पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने उक्त घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. आवश्यक कार्रवाई केे उपरांत उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










