ePaper

सुलिस गेट निर्माण के विरोध में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Updated at : 31 May 2024 8:33 PM (IST)
विज्ञापन
सुलिस गेट निर्माण के विरोध में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

प्रखंड के बड़हड़वा पंचायत के परसा गांव वार्ड नंबर दो पुनर्वास के सामने बागमती नदी बांध पर नेपाल- इंडो सड़क में सुलिस गेट निर्माण कार्य को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है.

विज्ञापन

सुप्पी. प्रखंड के बड़हड़वा पंचायत के परसा गांव वार्ड नंबर दो पुनर्वास के सामने बागमती नदी बांध पर नेपाल- इंडो सड़क में सुलिस गेट निर्माण कार्य को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है. उनका कहना है कि बागमती नदी के बाढ़ से प्रभावित लोगों को पुनर्वासित कर बांध से पूरब बसाया गया है. अब गांव के आबादी वाले इलाके के सामने सुलिस गेट बनाने को लेकर निमार्ण सामग्री गिराया जा रहा है. ऐसे में वे लोग जान की बाजी लगा कर भी सुलिस गेट निर्माण का विरोध करेंगे. ग्रामीण तेज नारायण महतो, मुनिरका प्रसाद यादव, रामानंदन राम, बिकाऊ राम जय प्रकाश राम सुरेंद्र शहानी, दीप नारायण महतो, सुदामा देवी, चंद्रकला देवी, बच्ची देवी समेत अन्य ने विरोध प्रदर्शन करते हुए कहा कि वे लोग जिलाधिकारी को आवेदन देकर निर्माण कार्य रोकवाने की मांग करेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन