Sitamarhi News: सोनबरसा में बोलेरो के गुप्त तहखाने से निकला 110 किलोग्राम गांजा, शिवहर का तस्कर चढ़ा हत्थे

बोलेरो के गुप्त तहखाने से निकला 110 किलोग्राम गांजा, शिवहर का तस्कर चढ़ा हत्थे
Sitamarhi News: सीतामढ़ी के सोनबरसा में भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी ने बोलेरो से 110 किलो गांजा बरामद किया है . पुलिस ने शिवहर के एक तस्कर को गिरफ्तार किया है, जो गाड़ी की छतरी में छिपाकर गांजा ला रहा था .
सीतामढ़ी के सोनबरसा से वीरेन्द्र कुमार यादव की रिपोर्ट
Sitamarhi News: सोनबरसा भारत-नेपाल सीमा पर मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एसएसबी (SSB) 51वीं बटालियन की सोनबरसा कंपनी के जवानों ने बुधवार दोपहर बड़ी सफलता हासिल की है.जवानों ने एक बोलेरो वाहन से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया है.इस कार्रवाई के दौरान एक तस्कर को चार पहिया वाहन के साथ गिरफ्तार किया गया है.गिरफ्तार तस्कर की पहचान शिवहर जिले के तरियानी थाना क्षेत्र के विंदावन गांव निवासी मनीष कुमार के रूप में हुई है.
गुप्त सूचना पर एसएसबी कमांडर ने की नाकेबंदी
जानकारी के अनुसार, एसएसबी सोनबरसा कंपनी के कमांडर सहायक सेनानायक सुमित कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि नेपाल के मलंगवा क्षेत्र से हनुमान चेक पोस्ट के रास्ते बोलेरो में गांजा की बड़ी खेप भारत लाई जा रही है.सूचना को गंभीरता से लेते हुए एसएसबी ने सीमा स्तंभ संख्या 326/32 के समीप उप निरीक्षक साक्षी के नेतृत्व में जवानों को अलर्ट कर सघन वाहन जांच अभियान शुरू किया.
बोलेरो की छतरी में बने विशेष खांचे से निकला गांजा
इसी दौरान एक सफेद रंग की बोलेरो वहां पहुंची.जवानों ने जब वाहन को रोककर उसकी गहन तलाशी ली, तो गाड़ी की छतरी (रूफ) के ऊपर विशेष रूप से बनाए गए खांचे से 110 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ.इतनी बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ मिलने के बाद एसएसबी ने तस्कर को मौके पर ही दबोच लिया.
तस्कर और जब्त गांजा सोनबरसा पुलिस के हवाले
एसएसबी ने जब्त बोलेरो, गांजा और गिरफ्तार तस्कर को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए सोनबरसा थाना पुलिस को सौंप दिया है.थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि बरामद गांजे को जब्त कर आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की जा रही है और उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया जारी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sumit Kumar
सुमित पत्रकारिता में पिछले 4 वर्षों से सक्रिय। प्रभात खबर के प्रिंट मीडिया के साथ काम करने के बाद वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम से जुड़े हुए हैं। क्राइम, हाईपरलोकल, स्वास्थ्य विभाग व राजनीतिक रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखते हैं। क्षेत्रीय मुद्दों और जनसरोकार की खबरों को सशक्त तरीके से उठाने के लिए जाने जाते हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










