ePaper

नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का वीडियो वायरल, प्राथमिकी

Updated at : 14 Jul 2024 9:07 PM (IST)
विज्ञापन
नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का वीडियो वायरल, प्राथमिकी

थाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग 16 वर्षीय छात्रा ने अपने साथ दुष्कर्म किए जाने तथा वीडियो बनाकर वायरल करने को लेकर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है.

विज्ञापन

रीगा. थाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग 16 वर्षीय छात्रा ने अपने साथ दुष्कर्म किए जाने तथा वीडियो बनाकर वायरल करने को लेकर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. जिसमें संग्राम फंदह गांव निवासी सिक्किन साह के पुत्र लक्ष्मण साह को आरोपित किया है. आवेदन में लिखा है कि मैं मिल चौक स्थित कोचिंग सेंटर में प्रतिदिन पढ़ने आती थी. उसी समय लक्ष्मण साह नामक आदमी मेरा फोन नंबर ले लिया और फोन पर बात करने लगा. एक रोज रात्रि में मेरे घर पर पहुंच गया. मेरे घर पर कोई नहीं था. लक्ष्मण साह मेरे घर पर मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाया. साथ ही चुपके से वीडियो भी बना लिया. बाद में मुझे फोन पर धमकी देने लगा कि माता-पिता से पांच लाख रुपये मांग कर लाओ, नहीं तो तुम्हारा वीडियो वायरल कर दूंगा. उसको मैं बोली माता-पिता कहां से रुपये देंगे. उसके बाद वह बोला पुलिस को अगर खबर किया तो तुम्हारे पूरे परिवार का जान मार देंगे. उसी के दो चार दिन बाद मेरा वीडियो वायरल कर दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन