सीतामढ़ी में प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान 2026 का भव्य आयोजन, मेडल और प्रमाण पत्र पाकर खिल उठे मेधावियों के चेहरे

Updated:
विज्ञापन

धावी छात्र-छात्राओं को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करतीं समाज कल्याण मंत्री डॉ. श्वेता गुप्ता

Prabhat Khabar Pratibha Samman 2026: सीतामढ़ी में आयोजित प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में मैट्रिक और इंटर परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 200 से अधिक मेधावी छात्र-छात्राओं को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. समारोह में बच्चों को सम्मान के साथ सफलता का संदेश भी दिया गया.

विज्ञापन

सीतामढ़ी से राकेश कुमार राज और अमरेन्द्र कुमार की रिपोर्ट

Prabhat Khabar Pratibha Samman 2026: प्रभात खबर की ओर से शनिवार को सीतामढ़ी में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में मैट्रिक और इंटर परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 200 से अधिक मेधावी छात्र-छात्राओं को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में राज्य एवं जिला स्तर पर टॉप-10 में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के साथ 80 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल करने वाले छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया.

Sitamarhi News: मेधावियों को मिला सम्मान और प्रेरणा

डुमरा रोड स्थित शिप्रा गार्डेन में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि राज्य की समाज कल्याण मंत्री डॉ. श्वेता गुप्ता, विधायक प्रो. नागेंद्र राउत, पूर्व विधायक रामनरेश प्रसाद यादव, सदर एसडीओ आनंद कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी राघवेंद्र मणि त्रिपाठी तथा स्प्रिंगडेल स्कूल के निदेशक प्रमोद कुमार ने मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया. इस दौरान अतिथियों ने बच्चों को जीवन में आगे बढ़ने और लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने का संदेश भी दिया.

मेडल और प्रमाण पत्र पाकर खिल उठे चेहरे

इस वर्ष प्रतिभा सम्मान समारोह का स्लोगन “आपकी सफलता, हमारा अभिमान” रखा गया था. सम्मान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दे रही थी. बड़ी संख्या में अभिभावक भी अपने बच्चों के साथ समारोह में पहुंचे और उनकी उपलब्धि पर गर्व जताया.

मंत्री के साथ सेल्फी लेने की रही होड़

कार्यक्रम के समापन के बाद समाज कल्याण मंत्री डॉ. श्वेता गुप्ता के साथ सेल्फी लेने के लिए छात्र-छात्राओं में उत्साह देखने को मिला. विशेष रूप से छात्राओं ने मंत्री के साथ तस्वीरें खिंचवाईं. मंत्री ने भी बच्चों का उत्साह बढ़ाते हुए उनके साथ आत्मीयता से सेल्फी ली.

सफल विद्यार्थियों को आगे बढ़ने की दी शुभकामनाएं

वक्ताओं ने कहा कि सम्मान केवल पुरस्कार नहीं, बल्कि भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा है. उन्होंने विद्यार्थियों से मेहनत, अनुशासन और निरंतर सीखने की भावना बनाए रखने की अपील की. कार्यक्रम का संचालन आग्नेय कुमार ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन फणींद्र झा ने किया.

प्रभात खबर की पूरी टीम को बधाई

प्रतिभाओं को सम्मानित करने की इस सराहनीय पहल के लिए प्रभात खबर की पूरी टीम बधाई की पात्र है. सफल आयोजन ने एक बार फिर साबित किया कि प्रतिभाओं को मंच देकर उनका उत्साहवर्धन करना समाज और शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान है.

विज्ञापन
Purushottam Kumar

लेखक के बारे में

By Purushottam Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन