सीतामढ़ी: सड़क है या कीचड़ का दलदल? पुपरी में बारिश के बाद रोड पर चलना हुआ मुश्किल
जर्जर सड़क पर जमा कीचड़.
सीतामढ़ी के पुपरी नगर परिषद क्षेत्र में सिंगियाही रोड की हालत बारिश के बाद बेहद खराब हो गई है. कीचड़, पानी और बड़े गड्ढों के कारण पैदल चलना भी मुश्किल है. स्कूली बच्चों और मरीजों को सबसे ज्यादा दिक्कतें हो रही हैं, जबकि बार-बार शिकायत के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ है.
Sitamarhi News: पुपरी. नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 18 और 20 को विभक्त करने वाली सिंगियाही रोड की स्थिति बारिश के बाद नारकीय हो गयी है. सड़क पर जगह-जगह कीचड़, पानी और बड़े-बड़े गड्ढे बन गये हैं. हालत ऐसी है कि वाहन चलाना तो दूर, लोगों को पैदल आने-जाने में भी परेशानी हो रही है. स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद सड़क की समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया.
आपके शहर में
Pupri News: बारिश के बाद कीचड़ और जलजमाव से बढ़ी परेशानी
बारिश के बाद सिंगियाही रोड पूरी तरह कीचड़ से भर गयी है. सड़क पर जलजमाव के कारण फिसलन बढ़ गयी है. जगह-जगह बने गड्ढों में पानी जमा होने से राहगीरों को सड़क की स्थिति का अंदाजा लगाना भी मुश्किल हो रहा है.
रोजाना इस रास्ते से गुजरने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.
ईंट-मिट्टी डालकर की गयी थी खानापूर्ति, बारिश में धंस गयी

स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद सड़क को चलने लायक बनाने के लिए कुछ स्थानों पर ईंट के टुकड़े और मिट्टी डालकर छाई की गयी थी. लेकिन इसे व्यवस्थित तरीके से नहीं किया गया.
हाल की बारिश के बाद यह सामग्री भी धंस गयी. इसके बाद सड़क पर कीचड़ और गड्ढों की समस्या और बढ़ गयी.
स्कूली बच्चों और मरीजों को सबसे ज्यादा परेशानी
स्थानीय लोगों ने बताया कि सिंगियाही रोड पुपरी नगर को दर्जनों गांवों से जोड़ती है. इसके अलावा यह सड़क पुपरी बाजार को एनएच-527सी से भी जोड़ती है.
सड़क की बदहाल स्थिति के कारण व्यापारियों, स्कूली बच्चों और मरीजों को सबसे ज्यादा परेशानी उठानी पड़ रही है. बारिश के दौरान स्थिति और गंभीर हो जाती है.
कई बार शिकायत, अब तक नहीं हुआ समाधान
स्थानीय डॉ अवधेश प्रसाद सिंह, राजकुमार शाही, दिनेश्वर मिश्र, प्रभात कुमार चंदन, अभिषेक कुमार, कुमार मंगलम, मुकेश कुमार, राजीव कुमार समेत अन्य लोगों ने बताया कि सड़क की समस्या की जानकारी स्थानीय वार्ड पार्षद, नगर कार्यपालक पदाधिकारी और अन्य संबंधित अधिकारियों को कई बार दी गयी है.
लोगों का कहना है कि शिकायत के बावजूद अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ है.
तत्काल सड़क मरम्मत की मांग
नगरवासियों ने प्रशासन और नगर परिषद से सिंगियाही रोड की तत्काल मरम्मत कराने की मांग की है. लोगों का कहना है कि सड़क की मरम्मत होने से दो वार्डों के साथ आसपास के गांवों के लोगों को भी आवागमन में राहत मिलेगी.
यह भी पढ़ें: रक्षाबंधन पर छुट्टी में भी खुले रहेंगे डाकघर, भाइयों तक राखी पहुंचाने में जुटे रहेंगे डाकिया
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए