Sitamarhi News: पुपरी में BSc नर्सिंग के थर्ड सेमेस्टर में 39 छात्र फेल, कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ सड़क पर उतरे विद्यार्थी

Updated:
विज्ञापन

बैनर के साथ प्रर्दशन करते व बीडीओ को ज्ञापन सौंपते बच्चें

पुपरी में वैदेही इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड हायर एजुकेशन के छात्रों का प्रदर्शन बीएससी नर्सिंग थर्ड सेमेस्टर के रिजल्ट को लेकर है. छात्रों का दावा है कि 52 विद्यार्थी फेल हुए हैं, जबकि कॉलेज प्रबंधन 39 के असफल होने की बात कह रहा है.

विज्ञापन

Sitamarhi News: पुपरी. नगर क्षेत्र के सिंगियाही में संचालित वैदेही इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड हायर एजुकेशन के बीएससी नर्सिंग थर्ड सेमेस्टर के रिजल्ट को लेकर शनिवार को छात्रों का आक्रोश सामने आया. छात्रों ने कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ विरोध मार्च निकालकर प्रदर्शन किया और प्रखंड कार्यालय पहुंचकर बीडीओ परमानंद पंडित को ज्ञापन सौंपा. छात्रों का दावा है कि बैच के 60 विद्यार्थियों में से 52 फेल हुए हैं. वहीं, कॉलेज प्रबंधन ने छात्रों के इस दावे को खारिज करते हुए बताया कि परीक्षा में 48 छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे, जिनमें नौ सफल और 39 असफल हुए हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

Pupri News: रिजल्ट जारी होने के बाद छात्रों में बढ़ा आक्रोश

छात्रों के अनुसार बीएससी नर्सिंग थर्ड सेमेस्टर की परीक्षा 12 और 13 जनवरी को बापू परीक्षा परिसर, पटना में हुई थी. परीक्षा का परिणाम 21 अगस्त को जारी किया गया. रिजल्ट सामने आने के बाद बड़ी संख्या में छात्रों के असफल होने से उनमें नाराजगी बढ़ गयी.

छात्रों का कहना है कि परीक्षा परिणाम को लेकर उनकी कई आपत्तियां हैं. इसी को लेकर शनिवार को छात्रों ने कॉलेज परिसर से सिंगियाही रोड होते हुए कर्पूरी चौक तक विरोध मार्च निकाला.

परीक्षा शुल्क को लेकर भी छात्रों ने उठाये सवाल

प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने परीक्षा शुल्क को लेकर भी कॉलेज प्रबंधन पर सवाल उठाये. छात्रों का आरोप है कि विश्वविद्यालय की ओर से परीक्षा शुल्क छह हजार रुपये निर्धारित किया गया है, जबकि कॉलेज की ओर से 11 हजार रुपये लिये जाते हैं.

छात्रों ने इन आरोपों की जांच कराने और परीक्षा परिणाम को लेकर उचित कार्रवाई की मांग की.

फोटो - बैनर के साथ प्रर्दशन करते व बीडीओ को ज्ञापन सौंपते बच्चें | Prabhat Khabar Network
बैनर के साथ प्रर्दशन करते व बीडीओ को ज्ञापन सौंपते बच्चें

बीडीओ को सौंपा ज्ञापन

विरोध मार्च के बाद छात्र प्रखंड कार्यालय पहुंचे और बीडीओ परमानंद पंडित को लिखित ज्ञापन सौंपा. छात्रों ने पूरे मामले की जांच कराकर उनकी समस्याओं के समाधान की मांग की.

बीडीओ परमानंद पंडित ने छात्रों को आश्वासन दिया कि मामले की जांच करायी जायेगी और इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दी जायेगी.

कॉलेज प्रबंधन ने आरोपों को बताया बेबुनियाद

इस संबंध में महाविद्यालय के राजकुमार शर्मा ने बताया कि बीएससी नर्सिंग थर्ड सेमेस्टर की परीक्षा में कुल 48 छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे. इनमें नौ सफल हुए, जबकि 39 छात्र-छात्राएं असफल रहे.

उन्होंने कहा कि परीक्षा परिणाम बेहतर नहीं होने के कारण छात्र आक्रोशित हैं. छात्रों की ओर से कॉलेज पर लगाये गये आरोप बेबुनियाद हैं.

क्या कहते हैं बीडीओ

बीडीओ परमानंद पंडित ने छात्रों को आश्वासन दिया कि मामले की जांच करायी जायेगी और जांच के बाद उच्चाधिकारियों को पूरे मामले से अवगत कराया जाएगा.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन