सीतामढ़ी: चारा लाने खेत गयी थीं तीन लड़कियां, कुछ घंटे बाद दो की मौत से गांव में मचा कोहराम

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

सीतामढ़ी जिले के बाजपट्टी में मवेशियों के लिए चारा लाने गई तीन लड़कियों की खेत में बेहोश मिलने से हड़कंप मच गया. कुछ घंटों के भीतर दो लड़कियों की मौत हो गई, जिससे पूरे गांव में मातम पसर गया. तीसरी लड़की की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है.

विज्ञापन

Sitamarhi News: सीतामढ़ी. बाजपट्टी. जिले के बाजपट्टी थाना क्षेत्र के बाजितपुर गांव में शुक्रवार को खेत में अचेत अवस्था में मिलीं तीन लड़कियों में से दो की मौत हो गयी. तीनों लड़कियां मवेशियों के लिए चारा लाने खेत गयी थीं. दोपहर करीब 12 बजे ग्रामीणों ने उन्हें खेत में बेहोश पड़ा देखा. इसके बाद परिजन उन्हें बाजपट्टी पीएचसी ले गये, जहां से डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया. इलाज के दौरान दो लड़कियों की मौत हो गयी, जबकि तीसरी का इलाज चल रहा है.

आपके शहर में

विज्ञापन

चारा लाने खेत गयी थीं तीनों लड़कियां

जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे गांव की तीन लड़कियां मवेशियों के लिए चारा लाने खेत गयी थीं. करीब दो घंटे बाद ग्रामीणों ने तीनों को खेत में अचेत अवस्था में देखा.

इसके बाद आनन-फानन में परिजनों को सूचना दी गयी. परिजन तीनों को लेकर बाजपट्टी पीएचसी पहुंचे. प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने तीनों को बेहतर इलाज के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल रेफर कर दिया.

एक की रास्ते में, दूसरी की हायर सेंटर ले जाने के दौरान मौत

मृतका की पहचान राम इकबाल सदा की पुत्री रेशमा कुमारी के रूप में हुई है. परिजनों के अनुसार रेशमा की शादी मई 2026 में बैरगनिया थाना क्षेत्र के बेगाही निवासी धर्म मांझी से हुई थी. अस्पताल ले जाने के दौरान ही उसकी मौत हो गयी.

दूसरी मृतका घनश्याम सदा की पुत्री सपना कुमारी है. गंभीर हालत में उसे सीतामढ़ी सदर अस्पताल से मुजफ्फरपुर एसकेएमसीएच रेफर किया गया था. हायर सेंटर ले जाने के दौरान ही सपना ने दम तोड़ दिया.

तीसरी लड़की का निजी अस्पताल में चल रहा इलाज

तीसरी लड़की राजाराम सदा की पुत्री कविता कुमारी का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है. उसकी हालत गंभीर बतायी गयी है.

घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है. तीनों लड़कियों के खेत में अचेत मिलने के कारण को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है.

बिना पोस्टमार्टम कराये शवों का अंतिम संस्कार

घटना के बाद एक अहम सवाल यह भी उठ रहा है कि परिजनों ने पुलिस को सूचना दिये बिना और पोस्टमार्टम कराये बिना ही दोनों शवों का अंतिम संस्कार कर दिया.

बाजपट्टी थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि दो लड़कियों की मौत हुई है और तीसरी का इलाज चल रहा है. परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया है. थाने में अब तक कोई लिखित आवेदन भी नहीं दिया गया है.

घटना के कारण को लेकर बनी असमंजस की स्थिति

पुलिस के अनुसार घटना का वास्तविक कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है. इधर, गांव में घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं. कुछ लोग जहरीले कीड़े के काटने की आशंका जता रहे हैं, जबकि अन्य लोग अलग-अलग कारण बता रहे हैं. हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

सांसद देवेश चंद्र ठाकुर पहुंचे बाजितपुर

घटना की सूचना मिलने के बाद सीतामढ़ी सांसद देवेश चंद्र ठाकुर बाजितपुर पहुंचे. उन्होंने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली और परिजनों को सांत्वना दी.

यह भी पढ़ें: डायबिटीज के मरीजों में बढ़ रहा लीवर फाइब्रोसिस और सिरोसिस का खतरा, 10 साल से अधिक पुराने मरीज रहें सतर्क


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन