मालगाड़ी से कटकर अज्ञात महिला की मौत

Published by : VINAY PANDEY Updated At : 18 Oct 2025 7:06 PM

विज्ञापन

सीतामढ़ी-बैरगनिया रेलखंड के रीगा रेलवे स्टेशन से पूरब शिवनगर गांव के पास शुक्रवार की रात मालगाड़ी से कटकर एक अज्ञात महिला की मौत हो गयी.

विज्ञापन

रीगा. सीतामढ़ी-बैरगनिया रेलखंड के रीगा रेलवे स्टेशन से पूरब शिवनगर गांव के पास शुक्रवार की रात मालगाड़ी से कटकर एक अज्ञात महिला की मौत हो गयी. शनिवार की सुबह सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार त्रिपाठी पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंंचकर छानबीन किया. पुलिस ने पंचनामा तैयार कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भेज दिया. थानाध्यक्ष ने बताया कि सुबह रेलवे ट्रैक के पास करीब 25 वर्षीया महिला का शव पड़े होने की जानकारी मिली. स्थानीय लोगों ने शव के पहचान से इंकार किया है. बताया गया है कि मालगाड़ी की चपेट में आकर महिला की मृत्यु हुई है. अगले 72 घंटे तक पहचान को लेकर शव को पोस्टमार्टम हाउस में सुरक्षित रखा गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VINAY PANDEY

लेखक के बारे में

By VINAY PANDEY

VINAY PANDEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन