गाढ़ा में लोडेड देसी कट्टा के साथ दो युवक गिरफ्तार

गाढ़ा थाने की पुलिस ने बीते शुक्रवार की रात गाढ़ा रेलवे गुमटी के पास छापेमारी कर लोडेड देसी कट्टा व चोरी के तीन स्मार्ट फोन के साथ दो युवक को गिरफ्तार कर लिया.
रून्नीसैदपुर. गाढ़ा थाने की पुलिस ने बीते शुक्रवार की रात गाढ़ा रेलवे गुमटी के पास छापेमारी कर लोडेड देसी कट्टा व चोरी के तीन स्मार्ट फोन के साथ दो युवक को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार युवकों की पहचान मानिकचौक निवासी श्याम किशोर शर्मा के पुत्र सन्नी कुमार एवं चुनचुन राय के पुत्र पिंकू कुमार उर्फ नक्कू के रूप में की गयी है. इस बाबत थानाध्यक्ष आत्मानंद कुमार के बयान पर स्थानीय थाना में दोनों युवक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है. दर्ज प्राथमिकी में थानाध्यक्ष ने बताया है कि वे पुलिस बल के साथ शुक्रवार की रात्रि को समकालीन अभियान एवं गश्ती के क्रम में पुलिस वाहन से थाना से निकले. इसी क्रम में रात्रि करीब 1.50 बजे गाढ़ा रेलवे गुमटी के समीप पहुंचे तो पुलिस वाहन को देख दो युवक संदिग्ध हालत में तेजी से गाढ़ा रेलवे स्टेशन वाली सड़क में भागने लगा. संदेह के आधार पर पुलिस बल के सहयोग से खदेड़कर दोनों युवक को पकड़ लिया गया. बताया है कि सन्नी कुमार अपने कंधे पर एक बैग लटकाये हुये था. तलाशी के क्रम में उक्त बैग से एक लोडेड देसी कट्टा व एक स्मार्ट मोबाइल फोन बरामद हुआ, वहीं पिंकू कुमार उर्फ नक्कू की तलाशी के क्रम में उसके पैंट के जेब से दो स्मार्ट मोबाइल फोन बरामद हुआ. पुलिस को पूछताछ करने पर दोनों युवक ने बताया कि हम दोनों घूम-घूम कर घरों एवं दुकानों में चोरी करते हैं एवं चोरी के सामानों को नेपाल एवं अन्य जगहों पर ले जाकर बेच देते हैं, जिससे हम लोगों का पॉकेट खर्च एवं नशा का खर्च निकल जाता है. बरामद मोबाइल को चोरी का बताया. वहीं, दोनों युवक ने बताया कि बरामद उक्त देसी कट्टा व गोली उसने नेपाल से खरीदी थी. बताया कि चोरी के दौरान पकड़े जाने का खतरा रहता है, जिसके लिए हम लोग यह लोडेड देसी कट्टा अपने साथ रखते हैं जिसका भय दिखाकर भाग सकें.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




