शराब के नशे में हंगामा करते दो युवक गिरफ्तार
Published by : VINAY PANDEY Updated At : 16 Jul 2025 7:29 PM
संध्या गश्ती पर निकली स्थानीय पुलिस ने मंगलवार को नगर के मुख्य चौक स्थित आंबेडकर टावर के समीप से शराब से नशे में हंगामा करते दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया.
सुरसंड. संध्या गश्ती पर निकली स्थानीय पुलिस ने मंगलवार को नगर के मुख्य चौक स्थित आंबेडकर टावर के समीप से शराब से नशे में हंगामा करते दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया. जिनकी पहचान परिहार थाना क्षेत्र के लडुआड़ी गांव निवासी शैलेंद्र सिंह के पुत्र विकास कुमार व ललन ठाकुर के पुत्र विक्की कुमार के रूप में हुई है. थानाध्यक्ष धनंजय कुमार पांडेय ने बताया कि प्रशिक्षु पुअनि राजीव कुमार पांडेय के नेतृत्व में गिरफ्तार आरोपियों का मेडिकल जांच करा दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
शादी का झांसा देकर यौन शोषण, आरोपित युवक गिरफ्तार
सुरसंड. शादी करने का झांसा देकर विगत एक माह से यौन शोषण करने के आरोपों के तहत नगर पंचायत की एक लड़की ने थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज प्राथमिकी में नगर पंचायत वार्ड संख्या पांच निवासी वीरेंद्र राउत के पुत्र राजू कुमार को आरोपित किया गया है. थानाध्यक्ष धनंजय कुमार पांडेय के निर्देश पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. जबकि पीड़िता को वयान के लिए न्यायालय भेजा गया है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










