चलती ट्रेन से कूद पड़ी दो किशोरियां, डीएमसीएच रेफर

Published by : VINAY PANDEY Updated At : 23 Sep 2025 6:58 PM

विज्ञापन

रक्सौल से हैदराबाद जानेवाली एक्सप्रेस ट्रेन के जोगियारा में नहीं रुकने के कारण मंगलवार को दो किशोरी चलती ट्रेन से कूद गयी.

विज्ञापन

सीतामढ़ी, जाले. रक्सौल से हैदराबाद जानेवाली एक्सप्रेस ट्रेन के जोगियारा में नहीं रुकने के कारण मंगलवार को दो किशोरी चलती ट्रेन से कूद गयी. इसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गयी. स्थानीय लोग दोनों को सीएचसी ले गये, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को डीएमसीएच रेफर कर दिया गया. अस्पताल सूत्र के अनुसार दोनों किशोरी नगर परिषद क्षेत्र के खेसर निवासी अशेश्वर साह की 18 वर्षीया पुत्री गुड़िया कुमारी व भोगेंद्र साह की 21 वर्षीया पुत्री पूजा कुमारी है. ग्रामीणों ने बताया कि दोनों सुबह पुपरी गयी थी. पुपरी स्टेशन पर रक्सौल-हैदराबाद ट्रेन को खड़ी देख दोनों उसमें सवार हो गयी. ट्रेन के खुलने के बाद उसे पता चला कि यह गाड़ी जोगियारा स्टेशन पर नहीं रुकेगी. इसके बाद दोनों घबरा गयी और जोगियारा में मेन लाइन छोड़कर बगल वाली पटरी पर रफ्तार कम होते ही कूद पड़ी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VINAY PANDEY

लेखक के बारे में

By VINAY PANDEY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन