ePaper

108 बोतल सौंफी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Updated at : 23 Sep 2025 6:53 PM (IST)
विज्ञापन
108 बोतल सौंफी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

थाने की पुलिस ने सोमवार की देर शाम मोहनी मंडल गांव के पास छापेमारी कर नेपाली सौंफी शराब के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार कर लिया.

विज्ञापन

सुप्पी. थाने की पुलिस ने सोमवार की देर शाम मोहनी मंडल गांव के पास छापेमारी कर नेपाली सौंफी शराब के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार तस्करों की पहचान मेजरगंज थाना क्षेत्र के डुमरी कला गांव निवासी रौशन कुमार सिंह एवं आदित्य शेखर के रुप में की गयी है. थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया कि तस्कर के पास से 108 बोतल नेपाली सौंफी शराब बरामद किया गया है. बिहार मद्य निषेध व उत्पाद अधिनियम की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार दोनों तस्कर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. युवती अगवा, पिता ने दर्ज करायी प्राथमिकी रून्नीसैदपुर. महिंदवारा थाना क्षेत्र के एक गांव से एक करीब 19 वर्षीय युवती के अपहरण का मामला प्रकाश में आया है. इस बाबत अपह्ता के पिता के बयान पर थाना में एक प्राथमिकी दर्ज की गयी है. दर्ज प्राथमिकी में राहुल कुमार, रोहित कुमार व रौशन कुमार समेत कुल पांच लोगों को आरोपित किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VINAY PANDEY

लेखक के बारे में

By VINAY PANDEY

VINAY PANDEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन