40 बोतल शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 19 Jun 2024 11:19 PM
नगर थाने की पुलिस ने थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर 40 बोतल शराब के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार कर लिया.
सीतामढ़ी. नगर थाने की पुलिस ने थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर 40 बोतल शराब के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार कर लिया. जिसकी पहचान भैंरोकोठी निवासी लालबाबू महतो एवं कोट बाजार वार्ड नंबर आठ निवासी मुकेश कुमार के रूप में की गयी है. बिहार मद्य निषेध व उत्पाद अधिनियम की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार दोनों तस्कर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
मारपीट कर जख्मी करने व चेन छीनने का आरोप
रीगा. थाना क्षेत्र के भवदेपुर गांव निवासी मोहन प्रसाद के पुत्र हेमंत कुमार ने थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी है. प्राथमिकी में ग्रामीण राजन प्रसाद के पुत्र विक्की कुमार उर्फ विक्रम कुमार, राजा कुमार उर्फ राजा एवं करण कुमार उर्फ रिशु को आरोपित किया है. प्राथमिकी में मारपीट कर जख्मी करने तथा गले से सोने की चेन छीन ली.
शराब के नशे में हंगामा करते दो व्यक्ति गिरफ्तारबैरगनिया. थाने की पुलिस ने बैरगनिया-गौर मुख्य से सटे हजारी मिल के पास शराब के नशे में हंगामा करते दो व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया. जिनकी पहचान थाना क्षेत्र के मसहा आलम गांव निवासी स्व ब्रह्मदेव राय के पुत्र प्रमोद कुमार राय एवं पचटकी यदू निवासी स्व शंभू साह के पुत्र विरेंद्र साह के रुप में की गयी है. थानाध्यक्ष कुंदन कुमार ने बताया कि नशे में धुत व्यक्ति के पास से एक बोतल शराब बरामद की गयी है. बिहार मद्य निषेध व उत्पाद अधिनियम की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार दोनों व्यक्ति को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










