23 लीटर शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Published by : VINAY PANDEY Updated At : 03 Sep 2025 6:40 PM

विज्ञापन

थाना पुलिस में मंगलवार की रात थाना क्षेत्र के गढ़वा विशनपुर ब्रह्मस्थान के समीप से शराब के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार किया.

विज्ञापन

मेजरगंज. थाना पुलिस में मंगलवार की रात थाना क्षेत्र के गढ़वा विशनपुर ब्रह्मस्थान के समीप से शराब के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार किया. वहीं, उसके पास से 10 लीटर नेपाली अंग्रेजी शराब तथा 13 लीटर नेपाली देसी शराब बरामद किया गया. साथ ही बिना रजिस्ट्रेशन नंबर के एक ग्लैमर बाइक व एक बाइक भी जब्त की गयी. गिरफ्तार तस्कर की पहचान स्थानीय थाना क्षेत्र के मुख्यालय बाजार निवासी बबलू कुमार एवं मलाही गांव निवासी गौरव कुमार के रूप में की गयी है. इस संबंध में बुधवार को स्थानीय थाना में एसआइ श्रीनिवास राम के आवेदन पर गिरफ्तार तस्कर के विरुद्ध एक प्राथमिकी दर्ज की गयी. इसकी पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर ललित कुमार ने बताया कि दोनों तस्कर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. 49.5 लीटर शराब व दो बाइक जब्त, तस्कर फरार मेजरगंज. रात्रि गश्ती के दौरान स्थानीय थाना पुलिस ने सीमावर्ती बसबिट्टा चौक से 49.5 लीटर नेपाली देसी शराब वह दो बाइक को जब्त किया. जबकि तस्कर फरार होने में सफल हो गया. इस संबंध में बुधवार को स्थानीय थाना में गश्ती दल में शामिल पीएसआइ वीणा कुमारी के आवेदन पर अज्ञात तस्कर के विरुद्ध एक प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VINAY PANDEY

लेखक के बारे में

By VINAY PANDEY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन