14 बोतल शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

नगर थाने की पुलिस ने शनिवार को भूपभैरो गांव में छापेमारी कर 14 बोतल नेपाली सौंफी शराब के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार कर लिया.
सीतामढ़ी. नगर थाने की पुलिस ने शनिवार को भूपभैरो गांव में छापेमारी कर 14 बोतल नेपाली सौंफी शराब के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार तस्करों की पहचान स्थानीय कुलदीप पासवान एवं श्यामजी राय के रुप में की गयी है. नगर थानाध्यक्ष विनय प्रताप सिंह ने इसकी पुष्टि की है. बताया है कि श्यामजी राय के पास से 13 बोतल तथा कुलदीप पासवान के पास से एक बोतल अंग्रेजी शराब बरामद किया गया है. बिहार मद्य निषेध व उत्पाद अधिनियम की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार दोनों तस्कर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. शराब के नशे में हंगामा करते दो गिरफ्तार सीतामढ़ी. नगर थाने की पुलिस ने शनिवार को भूपभैरो कांटा चौक के पास शराब के नशे में हल्ला हंगामा करते दो व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार व्यक्तियों में अब्दुल लहेरी एवं उत्तम राम के रुप में की गयी है. बिहार मद्य निषेध व उत्पाद अधिनियम की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार दोनों व्यक्ति को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




