अपहरण व फिरौती के मामले में आरोपित दो लोग गिरफ्तार
Published by : VINAY PANDEY Updated At : 05 Aug 2025 7:35 PM
स्थानीय पुलिस ने सोमवार की रात थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर अपहरण व फिरौती मांगने के मामले में विगत डेढ़ वर्षों से फरार दो आरोपितों को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया.
सुरसंड. स्थानीय पुलिस ने सोमवार की रात थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर अपहरण व फिरौती मांगने के मामले में विगत डेढ़ वर्षों से फरार दो आरोपितों को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष धनंजय कुमार पांडेय ने बताया कि पुअनि पंकज कुमार के नेतृत्व में नगर पंचायत वार्ड संख्या नौ निवासी प्रेम मंडल के पुत्र विक्की कुमार व गोपालपुर गांव निवासी संत मुखिया के पुत्र किशन कुमार को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार दोनों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. वाहन चेकिंग में 65 हजार का जुर्माना सुरसंड. एसपी के निर्देश पर स्थानीय थाना व भिट्ठा पुलिस लगातार सघन वाहन जांच अभियान चला रही है. इसी क्रम में सोमवार की देर शाम स्थानीय थानाध्यक्ष धनंजय कुमार पांडेय के नेतृत्व में चलाए गए. इस अभियान में ट्रिपल लोडिंग, त्रुटिपूर्ण कागजात व बगैर हेलमेट के सफर कर रहे बाइक चालकों से 54 हजार जबकि भिट्ठा थानाध्यक्ष मनोज कुमार के नेतृत्व में 11 हजार यानी कुल 65 हजार का ऑनलाइन चालान काटा गया. इस अभियान से बाइक चालकों के बीच हड़कंप मचा रहा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










