ऑटो की टक्कर में बाइक सवार दो युवक जख्मी, एक रेफर

Updated:
विज्ञापन
ऑटो की टक्कर में बाइक सवार दो युवक जख्मी, एक रेफर

चोरौत-बसोतरा पथ में योगिया गांव के समीप गुरुवार को बाइक एवं ऑटो की टक्कर हो गयी. जिसमें दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गया.

विज्ञापन

चोरौत. चोरौत-बसोतरा पथ में योगिया गांव के समीप गुरुवार को बाइक एवं ऑटो की टक्कर हो गयी. जिसमें दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गया. जख्मी की पहचान थाना क्षेत्र के बसोतरा गांव निवासी तेज नारायण राय के 13 वर्षीय पुत्र सोनू कुमार एवं ललन चौधरी के 19 वर्षीय पुत्र मनीष कुमार के रुप में की गयी है. गश्त पर निकली स्थानीय थाने की पुलिस ने दोनों जख्मी को उपचार के लिए स्थानीय सीएचसी लाया. ड्यूटी पर उपस्थित चिकित्सक डॉ अभय कुमार सिंह ने दोनों जख्मी का प्राथमिक उपचार करने के बाद मनीष कुमार को जहां छोड़ दिया. वहीं, सोनू कुमार की गंभीर स्थिति को देखते हुए सीतामढ़ी सदर अस्पताल रेफर कर दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Vinay Pandey

लेखक के बारे में

By Vinay Pandey

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन