चाकू के साथ बाइक सवार दो व्यक्ति गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
चाकू के साथ बाइक सवार दो व्यक्ति गिरफ्तार

थाना क्षेत्र के भहमा चौक पर वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने बाइक सवार दो व्यक्ति को दो बड़ा व दो छोटा धारदार चाकू के साथ गिरफ्तार कर लिया.

विज्ञापन

पुपरी. थाना क्षेत्र के भहमा चौक पर वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने बाइक सवार दो व्यक्ति को दो बड़ा व दो छोटा धारदार चाकू के साथ गिरफ्तार कर लिया. जानकारी के अनुसार, दारोगा रंजीत कुमार पुलिस बल के साथ भहमा चौक पर वाहन चेकिंग कर रहे थे. इसी क्रम में एक बाइक पर सवार दो व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा. जिसे पुलिस पकड़कर पूछताछ करने लगा. इस क्रम में दोनों व्यक्ति पुलिस के साथ बदसलूकी करने लगा. पुलिस दोनों व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसकी तलाशी ली. तलाशी के क्रम में बगवासा निवासी मो अब्दुल्लाह व मो गुलजार के पास से धारदार दो बड़ा व दो छोटा चाकू बरामद किया गया. पुलिस चाकू व बाइक को जब्त कर गिरफ्तार व्यक्ति को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. इस संबंध में दारोगा चंद्र भूषण शुक्ला के आवेदन पर स्थानीय थाना में दोनों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Vinay Pandey

लेखक के बारे में

By Vinay Pandey

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन