चोरी के रुपये के साथ तीन युवक गिरफ्तार
Published by : VINAY PANDEY Updated At : 06 Aug 2025 7:13 PM
थाना पुलिस ने चोरी के रुपये के साथ रीगा थाना क्षेत्र के कुसुमपुर बखरी गांव निवासी मो नौशाद, हर्षवर्धन झा व अमरनाथ कुमार को गिरफ्तार कर लिया.
मेजरगंज. थाना पुलिस ने चोरी के रुपये के साथ रीगा थाना क्षेत्र के कुसुमपुर बखरी गांव निवासी मो नौशाद, हर्षवर्धन झा व अमरनाथ कुमार को गिरफ्तार कर लिया. तीनों को बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. साथ ही एक बाइक(बीआर 30ए 2266) व 28 हजार 865 भारतीय रुपए तथा 2110 नेपाली रुपए भी बरामद किया गया है. थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर ललित कुमार ने बताया कि सोमवार की रात तीनों आरोपितों ने मुख्यालय बाजार के बस स्टैंड के समीप एक गुमती को तोड़कर पैसे की चोरी की थी. जिसमें गुमती के संचालक स्थानीय रविशंकर प्रसाद द्वारा अज्ञात चोर के विरुद्ध एक प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. चोरी कर भाग रहे तीनों बाइक सवार में हर्षवर्धन झा को सहियारा थाने की पुलिस ने उसी रात गिरफ्तार की थी. जबकि दो उसका साथी भागने में सफल हो गया था. मंगलवार की रात अलग-अलग स्थानो से दोनों की गिरफ्तारी की गई.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










