ePaper

237 लीटर नेपाली शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

Updated at : 17 Oct 2025 6:35 PM (IST)
विज्ञापन
237 लीटर नेपाली शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

थाने की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना पर गुरुवार की शाम पथराही गोट से 237 लीटर नेपाली सौंफी शराब के साथ बाइक सवार तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

बाजपट्टी. थाने की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना पर गुरुवार की शाम पथराही गोट से 237 लीटर नेपाली सौंफी शराब के साथ बाइक सवार तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार तस्करों की पहचान सीतामढ़ी नगर थाना क्षेत्र के श्रवण कुमार, बाजपट्टी थाना क्षेत्र के संधवारा गांव निवासी कुंजेश एवं सचिन कुमार के रुप में की गयी है. थानाध्यक्ष अमृत कुमार पाल ने इसकी पुष्टि की है. तस्करी में प्रयुक्त दो बाइक भी जब्त की गयी है. बिहार मद्य निषेध व उत्पाद अधिनियम की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार तीनों तस्करों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. मधुबन बाजार से बाइक की चोरी, प्राथमिकी बाजपट्टी. थाना क्षेत्र के मधुबन बाजार से अज्ञात चोरों द्वारा एक व्यक्ति की बाइक चोरी कर ली गयी. इस संबंध में बाइक मालिक थाना क्षेत्र के हरपुरवा गांव निवासी गणेश कुमार चौधरी के आवेदन पर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. घटना 14 अक्तूबर की बतायी गयी है. बताया है कि वह अपनी अपाचे बाइक(बीआर 30एपी 9330) से सामान खरीदने मधुबन बाजार गया था. सामान खरीदकर वापस लौटा तो उसकी बाइक गायब थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VINAY PANDEY

लेखक के बारे में

By VINAY PANDEY

VINAY PANDEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन