84.6 लीटर सौंफी शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

Published by : VINAY PANDEY Updated At : 12 Dec 2025 6:34 PM

विज्ञापन

थाने की पुलिस टीम ने शुक्रवार को घरवारा गांव के पास छापेमारी कर 84.6 लीटर नेपाली सौंफी शराब के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार कर लिया.

विज्ञापन

सुप्पी. थाने की पुलिस टीम ने शुक्रवार को घरवारा गांव के पास छापेमारी कर 84.6 लीटर नेपाली सौंफी शराब के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार तस्करों की पहचान थाना क्षेत्र के जमला निवासी अवनीश कुमार, पप्पू कुमार एवं रीगा थाना क्षेत्र के सिराही गांव निवासी देवेंद्र कुमार के रुप में की गयी है. थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया कि तस्करी में प्रयुक्त दो बाइक भी जब्त किया गया है. बिहार मद्य निषेध व उत्पाद अधिनियम की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार तीनों तस्करों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

स्कूटी से 80 बोतल शराब जब्त, तस्कर गिरफ्तार

बेला. थाने की पुलिस टीम ने गुरुवार की शाम थाना के सामने से चेकिंग के दौरान स्कूटी से 80 बोतल शराब जब्त किया. साथ ही मौके से तस्कर को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार तस्कर की पहचान डुमरा थाना क्षेत्र के कुम्हरा विष्णुपुर निवासी दीनानाथ मंडल के रुप में की गयी है. थानाध्यक्ष अचल अनुराग ने इसकी पुष्टि की है. बिहार मद्य निषेध व उत्पाद अधिनियम की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार तस्कर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VINAY PANDEY

लेखक के बारे में

By VINAY PANDEY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन