सोनबरसा में 82.4 किग्रा गांजे के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
सोनबरसा में 82.4 किग्रा गांजे के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

जवानों ने गुरुवार की रात इंदरवा गांव के पास पिलर संख्या 322/3 छापेमारी कर भारी मात्रा में गांजा के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया है.

विज्ञापन

सीतामढ़ी/सोनबरसा. एसटीएफ, जिला पुलिस व इंडो-नेपाल बॉर्डर पर तैनात सशस्त्र सीमा बल(एसएसबी) 51वीं बटालियन इंदरवा बीओपी जवानों ने गुरुवार की रात इंदरवा गांव के पास पिलर संख्या 322/3 छापेमारी कर भारी मात्रा में गांजा के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया है. पूछताछ के आधार पर गिरफ्तार तस्करों की पहचान नेपाल के सर्लाही जिले के भक्तिपुर थाना क्षेत्र के श्रीनगर गांव निवासी हरुनी महतो के पुत्र रामचंद्र महतो, इसी जिले के मलंगवा थाना क्षेत्र के त्रिभुवन नगर गांव निवासी मो कासिम मंसूर के पुत्र नूर आलम मंसूर एवं सोनबरसा थाना क्षेत्र के सोनबरसा बाजार निवासी रामेश्वर पासवान के पुत्र सोनू पासवान के रुप में की गयी है. पुलिस अधीक्षक कार्यालय ने शुक्रवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इसकी जानकारी दी. जब्त गांजा को लाल रंग के अलग-अलग कुल 16 पैकेटों में बांध कर रखा गया था. बताया जाता है कि गांजा की उक्त खेप लेकर तस्कर नेपाल से आ रहा था. जब्त गांजा व गिरफ्तार तस्करों को अग्रेत्तर कार्रवाई हेतु सोनबरसा थाना को सौंप दिया गया. थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि इस संदर्भ में सुसगंत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार तीनों तस्करों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Vinay Pandey

लेखक के बारे में

By Vinay Pandey

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन